बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बारात से लौट रहे बाइक सवार तीन लोग सड़क हादसे में हुए जख्मी, अस्पताल में चल रहा है इलाज

बारात से लौट रहे बाइक सवार तीन लोग सड़क हादसे में हुए जख्मी, अस्पताल में चल रहा है इलाज

GAYA : शेरघाटी थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 2 पर गोपालपुर के निकट तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान औरंगाबाद शहर के  सुनील कुमार 45 वर्ष, पंकज कुमार 40 वर्ष एवं हर्षित कुमार 8 वर्ष के रूप में किया गया है।


मिली जानकारी के मुताबिक बाइक सवार सभी लोग बाइक पर सवार होकर हजारीबाग से औरंगाबाद की ओर शादी संपन्न होने के बाद लौट रहे थे। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दिया। इस घटना में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है जबकि एक 8 वर्ष का बालक खतरे से बाहर है।

वहीँ घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को शेरघाटी अनुमंडल अस्पताल में भर्ती करवाया। जिसकी इलाज चल रहा है। अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि घायल लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी जाएगी। बताया जा रहा है की घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। 

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News