बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बांका में ऑपरेशन मुस्कान के तहत 20 लोगों को लौटाए गए खोये मोबाइल, लोगों के चेहरे पर दिखी ख़ुशी

बांका में ऑपरेशन मुस्कान के तहत 20 लोगों को लौटाए गए खोये मोबाइल, लोगों के चेहरे पर दिखी ख़ुशी

BANKA : बांका पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत जिले के 20 लोगों के खोये मोबाइल को वापस किया। जिसके बाद लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ गयी। साइबर थाना एवं डीआईयू टीम की संयुक्त मेहनत से मोबाइल खोजा गया। इस दौरान लोग अपने खोए हुए मोबाइल को पाकर काफी खुश नजर आए। एसपी डॉक्टर सत्य प्रकाश ने प्रेस वार्ता कर ऑपरेशन मुस्कान के साथ खो गए मोबाइल के बारे में जानकारी दी।

बता दें की पुलिस मुख्यालय बिहार पटना के द्वारा पूरे राज्य में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत शनिवार को बांका जिला अंतर्गत पुलिस अधीक्षक डॉक्टर सत्य प्रकाश के निर्देश पर 20 जिले वासियों के खोए हुए मोबाइलों को बरामद कर वापस किया गया। खोये मोबाइल बरामदगी हेतु पुलिस अधीक्षक डॉ सत्यप्रकाश द्वारा खोये मोबाइल को खोजने के लिए पुलिस उपाधीक्षक मंगलेश कुमार सह  साइबर थाना अध्यक्ष सफदर अली के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।  

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक डॉक्टर सत्य प्रकाश ने की जिले में लगातार मोबाइल खोने की घटनाएं विभिन्न थाना क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर हो रही है। इसी उद्देश्य को लेकर पुलिस उपाधीक्षक मंगलेश कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। इस टीम में पुलिस अवर निरीक्षक सह  डीआई यू प्रभारी सफदर अली, डीआईयू के सदस्य प्रशांत कुमार, धर्मेंद्र कुमार, विजय कुमार, मोनू कुमार एवं पंकज कुमार गुप्ता को शामिल किया गया। इन लोगों के कड़े मेहनत से बांका जिला के विभिन्न थाना क्षेत्र के 20 लोगों के खोये मोबाइल को आज उन्हें वापस किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इसमें बांका थाना क्षेत्र  के चार लोगों , रजौन थाना क्षेत्र के चार ,अमरपुर थाना क्षेत्र के चार ,शंभूगंज के एक, बांका साइबर थाना के तहत 3, बेलहर , बौंसी, कटोरिया एवं बाराहाट थाना क्षेत्र से एक-एक खोए हुए मोबाइलों को खोज कर वापस किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि यह ऑपरेशन मुस्कान लगातार जिले में सक्रिय रूप से काम करेगी और जिले के जितने भी खोए हुए मोबाइल है। सब को खोज करके उन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी साइबर थाना पुलिस एवं डीआईयू टीम की है।

बांका से चन्द्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट

Suggested News