बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहारशरीफ मंडल कारा से हत्या का आरोपी विचाराधीन कैदी हुआ फरार, पुलिस महकमें में मचा हड़कंप

बिहारशरीफ मंडल कारा से हत्या का आरोपी विचाराधीन कैदी हुआ फरार, पुलिस महकमें में मचा हड़कंप

NALANDA : जेल की सुरक्षा में सेंध लगाकर एक विचाराधीन कैदी मंगलवार की सुबह जेल की दीवार फांद फरार हो गया है। मामला बिहार शरीफ मंडल कारा से जुड़ा हुआ है। विचारधीन कैदी हत्या के आरोप में नवम्बर में ही जेल गया था। 

क्या है पूरा मामला

रणविजय कुमार बिहार शरीफ मंडलकारा के सेल नंबर 24 में बंद था। मंगलवार के सुबह जब सेल खुला तो वह जेल की सुरक्षा को धत्ता बताते हुए  जेल के पूरब साइड के दीवार को गमछे और बेडशीट के सहारे रस्सी बनाकर दीवार फांद फरार हो गया। हालांकि इस बीच टावर पर मौजूद सुरक्षाकर्मी ने उसे रोकने का प्रयास किया। लेकिन उनका प्रयास विफल साबित हुआ और बड़े आराम से रणविजय जेल प्रशासन की नजर के सामने ही फरार हो गया।

जेल अधीक्षक से लेकर जिला प्रशासन तक हड़कंप

कैदी के फरार होने की सूचना जैसे जेल अधीक्षक और जिला प्रशासन को मिली तो स्थानीय पुलिस के साथ पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल से रस्सी बरामद किया गया।  जिसके सहारे रणविजय दीवार फांद फरार हुआ। वही इस मामले में जिला अधीक्षक प्रभात कुमार ने दीपनगर थाना में फरार कैदी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। 

किस आरोप में गया है जेल

विचारधीन कैदी बिन्द थाना क्षेत्र के कथराही गांव निवासी रणविजय कुमार, रहुई थाना क्षेत्र के सोसन्दी गांव निवासी यूट्यूबर हराधन कुमार की हत्या के आरोप में जेल में बंद था। एक ही युवती से मृतक हराधन कुमार और आरोपी शिक्षक रणविजय कुमार का प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी खुन्नस में आकर उसने जघन्य वारदात को अंजाम दिया था। कैदी भी पहले से सोसन्दी गांव में जाकर ट्यूशन पढ़ाने का काम करता था। वह युवती और मृतक हराधन को भी पढ़ाने का काम करता था। कड़ी मशक्कत के बाद पटना से रणविजय को पुलिस ने हत्या के 2 सप्ताह बाद गिरफ्तार किया था।

नालंदा से राज की रिपोर्ट

Suggested News