बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

खराब सिस्टम की शिकार हुई अज्ञात महिला, डॉक्टरों ने इलाज से किया था इंकार

खराब सिस्टम की शिकार हुई अज्ञात महिला, डॉक्टरों ने इलाज से किया था इंकार

Katihar: खराब सिस्टम की शिकार हुई महिला। मामला कटिहार का है जहाँ सदर अस्पताल में एक अज्ञात महिला को भर्ती कराया गया. सोते सिस्टम को जगाने में एक बार फिर मीडिया कामयाब रही. घटना कटिहार का है जहाँ 24 घंटा पहले सड़क दुर्घटना में घायल अज्ञात महिला को बारसोई अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

महिला की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए कटिहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. मगर एम्बुलेंस सदर अस्पताल पहुंचने पर ड्राइवर और एम्बुलेंस कर्मी पर दबाव बनाया जाने लगा की अज्ञात मरीज की देख रेख कौन करेगा और इस दलील के साथ जिला अस्पताल द्वारा वापस ले जाने की दवाब बनाया जाने लगा.

घंटो परेशान एम्बुलेंस कर्मी को देख अस्पताल में मौजूद आम लोगों की सूचना पर जब मिडिया कर्मियों ने अस्पताल प्रशासन के आला अधिकारियों को मामले से अवगत करवाय तो तब जा कर अज्ञात महिला को सदर अस्पताल की बेड नसीब हुई, एम्बुलेंस कर्मी ने मिडिया कर्मी के इस पहल पर काफी साथ दिया।

Suggested News