बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का जबर्दस्त विरोध, गया में आशा कार्यकर्ताओं ने मंत्री को घेरा

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का जबर्दस्त विरोध, गया में आशा कार्यकर्ताओं ने मंत्री को घेरा

GAYA : बीजेपी नेता और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री अश्विनी चौबे को बार-बार विरोध का सामना करना पड़ रहा है। भागलपुर के बाद अब गया में उनका जबर्दस्त विरोध हुआ है। इस बार उन्हें महिलाओं ने घेरा है। गया में आशा कार्यकर्ता उन्हें घेर लेती हैं और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी करती हैं।  

आशा कार्यकर्ताओं का हंगामा

शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे स्वच्छता अभियान के तहत गया के जयप्रकाश नारायण अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में शरीक होने गये थे। आशा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री चौबे ने कहा कि सभी आशा कार्यकर्ताओं को सेवा के लिए सरकार के साथ जोड़ा गया है। इन्हें पुरस्कार के रूप में कमीशन दिया जाता है। मंत्री का इतना बोलना था कि आशा कार्यकर्ता भड़क उठीं और अश्विनी चौबे को घेरकर नारेबाजी करने लगी। 

पुरस्कार नहीं नियमित वेतन चाहिए

मंत्री हाय-हाय के नारे लगने शुरू हो गये। आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि वो लोग दिन-रात चौबीस घंटे ड्यूटी करती हैं फिर भी उनलोगों को न तो उचित पारिश्रमिक मिलता है और न ही उचित सम्मान। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उन्हें पुरस्कार नहीं नियमित वेतन चाहिए।

इसके पहले भागलपुर में हुआ था विरोध

गया से पहले भागलपुर में भी केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे को जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा था। बीते गुरुवार को भागलपुर दौरे के दौरान नवगछिया पहुंचे अश्विनी चौबे का ऐसा विरोध हुआ कि उन्हें जान बचाकर भागना पड़ा। 

जान बचाकर भागे मंत्री

दरअसल केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे अपने भागलपुर दौरे के दौरान नवगछिया पहुंचे थे। नवगछिया स्टेशन पर उतरते ही उन्हें भारी विरोध का सामना करना पड़ा। सैकड़ों की तादाद में सवर्ण सेना के युवाओं ने काला झंडा दिखाते हुए अश्विनी चौबे का विरोध किया। सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी के बावजूद अश्विनी चौबे विरोध कर रहे युवाओं से घिर गए और हालात ऐसे बन गए कि उन्हें वहां से जान बचाकर भागना पड़ा।



Suggested News