बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में तिरंगा फहराने का रिकॉर्ड बनने पर बोले केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कहा ऐसा कार्यक्रम अपने जीवन में नहीं देखा

बिहार में तिरंगा फहराने का रिकॉर्ड बनने पर बोले केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कहा ऐसा कार्यक्रम अपने जीवन में नहीं देखा

PATNA : देश के गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता अमित शाह आज बिहार दौरे पर हैं। पटना एयरपोर्ट पर बीएसएफ के विशेष विमान से पहुँचने के बाद अमित शाह जगदीशपुर के लिए रवाना हो गए। जहाँ वे वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। भव्य मंच पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का भव्‍य स्‍वागत किया गया है। उन्‍हें पगड़ी पहनाकर सम्‍मानित किया गया और तलवार भेंट की गई। जिसके बाद गृहमंत्री ने तलवार लहरा कर लोगों का अभिनंदन किया। वहीं इस दौरान गुलाब के फूलों की और मखाने की माला पहनाई गई। उधर समारोह में आज सबसे अधिक तिरंगा झंडा का विश्व रिकॉर्ड कायम हुआ है। 

इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा की जब बिहार आया हूँ तो एनडीए के शासन के पहले के बिहार की जो स्थिति थी लालू राबड़ी राज में। वह भी याद कराना चाहता हूँ। उन्होंने कहा की आरजेडी के लोगों को लगता है की लालू यादव का फोटो नहीं लगायेंगे तो बिहार वाले लालू राबड़ी का राज भूल जायेंगे। उन्होंने सभा में लोगों से पूछा की आप जंगल राज भूल सकते हैं क्या? उन्होंने कहा की यहीं बिहार था जहाँ सरेआम हत्याएं होती थी। गाँव में बिजली का नामोनिशान नहीं था। पीने के पानी का सवाल नहीं था। जाति के आधार पर भेदभाव होते थे। गरीब कल्याण की कोई योजना नहीं थी। कोई स्वास्थ्य परियोजना नहीं थी। लेकिन एनडीए की सरकार ने बिहार को बीमारू राज्य से विकसित राज्य की ओर ले जाने का काम किया।  

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के लिए जब मुझसे बिहार ईकाई और नित्यानंद राय ने समय लिया तब मुझे यह उम्मीद नहीं थी। उन्होंने कहा की हजारों लाखों लोग तिरंगा लेकर इस भूमि पर राष्ट्रवाद की अलख जताएंगे। उन्होंने कहा की मैं अनेकों कार्यक्रम और रैलियों में गया हूं, लेकिन आज राष्ट्रभक्ति का भान आज जो यहां दिख रहा है। मैं आज देखकर सच्च में निशब्द हूं। ऐसा कार्यक्रम अपने जीवन में कभी नहीं देखा है। 


Suggested News