बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सीएम नीतीश को दी इस्तीफा देने की सलाह, कहा बेबस और लाचार मुख्यमंत्री की नहीं सुन रहे मंत्री

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सीएम नीतीश को दी इस्तीफा देने की सलाह, कहा बेबस और लाचार मुख्यमंत्री की नहीं सुन रहे मंत्री

PATNA : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस्तीफा देने की सलाह दी है।  उन्होंने कहा की जिसके मंत्री उसकी बात नहीं सुन रहे हो। ऐसे मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए। दिल्ली से पटना आने के दौरान केंद्रीय मंत्री ने पटना एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा। 


बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के रामचरितमानस पर दिए विवादित बयान को लेकर गिरिराज सिंह ने कहा जिस तरीके से यह बयान दिया जा रहा है। उससे साफ़ प्रतीत हो रहा है की मुख्यमंत्री लाचार और बेबस हो गए हैं।

उन्होंने कहा की ऐसे मुख्यमंत्री का क्या फायदा। जिसके डिप्टी सीएम कह रहे हो कि इस पर हम क्या बोले। ऐसे मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए। सुरेंद्र यादव के बयान पर गिरिराज सिंह ने कहा की यह बयान टुकड़े टुकड़े गैंग के लोग भी दे सकते हैं। देश तोड़ने की बात और सेना पर इस तरीके का सवाल उठा सकते हैं।



Suggested News