स्कूलों में छुट्टियों की कटौती पर भड़के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, कहा- बिहार में सरिया कानून लाना चाहते हैं सीएम नीतीश

स्कूलों में छुट्टियों की कटौती पर भड़के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, कहा- बिहार में सरिया कानून लाना चाहते हैं सीएम नीतीश

BEGUSARAI: बेगूसराय में भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन कर शिक्षा विभाग के द्वारा स्कूलों में छुट्टी की कटौती के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार मुर्दाबाद, शिक्षा विभाग की छुट्टी की कटौती वापस लेना होगा और हिंदू हित का हनन नहीं सहेंगे नहीं सहेंगे आदि नारे लगाए। नगर थाना से जुलूस निकाल कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कैंटिन चौक पहुंचकर नीतीश कुमार का पुतला दहन किया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने बिहार सरकार पर जमकर हमला बोला।

बता दें कि, इस दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश पूरे राज्य में हिंदू की छुट्टियों की कटौती को लेकर आज विरोध प्रदर्शन कर रही है और नीतीश कुमार मुस्लिम परस्त राजनीति करके बिहार में सरिया कानून लाना चाहते हैं। आज भी बिहार के अंदर कई स्कूल है जिले में जहां रविवार के बदले शुक्रवार को छुट्टी होती है।  यह शिक्षकों की पढ़ाई के नाम पर यह हिंदुओं के बच्चों को संस्कृत से दूर रखने का एक षड्यंत्र है।  क्योंकि शिक्षकों को जनगणना में जोड़ते हैं ट्रेनिंग में जोड़ते हैं अन्य काम में जोड़ते हैं उस समय पढ़ाई बाधित नहीं होता।  लेकिन भारत में बिहार में सनातन संस्कृति को खत्म करने की साजिश की जा रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नहीं चाहती कि हमारे बच्चे जाने कि जितिया किसको कहते हैं, तीज किसको कहते हैं, जन्माष्टमी किसको कहते हैं, नवरात्री में क्या होता है, दीपावली क्या होता है, धनतेरस क्या होता है।  हमारे बच्चों को संस्कृति से अलग रखने का यह षड्यंत्र है। लेकिन उनमें हिम्मत नहीं है कि मुसलमान की छुट्टियां जो उन्होंने दी है उसकी कटौती कर सके। क्योंकि हिंदू जातियों में विभक्त है वोट बैंक नहीं है। जिस दिन हिंदू जातियों में एकत्रित होगा।उसी दिन नीतीश कुमार को यह कानून वापस लेना पड़ेगा। यह हिंदू विरोधी कानून है।  बिहार के संस्कार और संस्कृति के ऊपर प्रहार है। यह एक करेला तीन दूजे नीम चढ़ाई है। 

वहीं गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार में जब लालू यादव मुख्यमंत्री थे तब सिम्मी का उदय हुआ था और नीतीश कुमार के शासन में फिर फल फूल रहा है। यह बिहार की जनता और हिंदू कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। यह शिक्षकों के साथ केवल अन्याय नहीं है बल्कि बिहार के सनातनी बच्चों के संस्कार और संस्कृति के प्रति एक प्रहार है इसे वापस लेना होगा। लालू यादव के द्वारा इंडिया की बैठक में मंच से बोले गए बयान कि मेरे ऊपर पशुपालन घोटाला का चार्ज गलत था। इस पर गिरिराज सिंह ने तंज करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इसका जवाब देना चाहिए। मैं कहूंगा कि नीतीश कुमार कहे कि कोर्ट का फैसला बकवास था।  केस किसने किया था। सजा कोर्ट ने दी नीतीश कुमार में है हिम्मत तो कहें कि लालू निर्दोष थे।

Find Us on Facebook

Trending News