बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राजद सुप्रीमो पर किया हमला, कहा लालू को पार्टी तोड़ने में महारत, लेकिन इस बार नहीं गलेगी दाल

केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राजद सुप्रीमो पर किया हमला, कहा लालू को पार्टी तोड़ने में महारत, लेकिन इस बार नहीं गलेगी दाल

BEGUSARAI : बिहार में सियासी उठा-पटक के बीच फ्लोर टेस्ट से पहले आरजेडी लगातार एनडीए पर लगातार हमलावर है। ऐसे में एक ओर जहाँ आरजेडी सांसद मनोज झा ने कहा की पार्टी को किसी बात का कोई भय नहीं है। राजद  ज़िंदाबाद था जिंदाबाद है और जिंदाबाद ही रहेगा। 

मनोज झा इस बयान पर एक बार फिर हमलावर हुए बेगूसराय सांसद सह केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह। उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू यादव पर निशाना साधते हुए कहा की लालू जी को महारथ हासिल है किसी के पार्टी को तोड़ने की। लेकिन इस बार उनकी दाल गलने वाली नहीं है क्योंकि NDA ज़िंदाबाद ही है।

बताते चलें की कल नीतीश सरकार को बिहार विधानसभा में बहुमत साबित करना है। जिसके लिए सभी राजनीतिक पार्टियाँ तैयारियों में जुटी है। राजद विधायकों को जहाँ तेजस्वी यादव के आवास पर रखा गया है। 

वहीँ भाजपा के विधायक आज गया से लौट रहे हैं। जबकि कांग्रेस के विधायक भी हैदराबाद से बिहार लौट रहे हैं। कल फ्लोर टेस्ट में अलग अलग दलों के नेता खेला होने के कयास लगा रहे हैं। इस बीच केन्द्रीय मंत्री ने लालू यादव पर निशाना साधा हैं।

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Suggested News