बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर किया जमकर हमला, कहा फ्लोर टेस्ट में खरीद फरोख्त का हुआ नंगा नाच

केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर किया जमकर हमला, कहा फ्लोर टेस्ट में खरीद फरोख्त का हुआ नंगा नाच

BEGUSARAI : केंद्रीय मंत्री सह भाजपा के फायर ब्रिगेड नेता गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा की राजद खेला करने का जो कह रहा था। ये खरीद फरोख्त का नंगा नृत्य हुआ है। मैं सरकार से कहूंगा कि सबों का सीबीआई से जांच करवानी चाहिए कि किनको कितने पैसे दिए गए थे। या किनको कितने पर डील हुआ था। वो कहते की ये डील की सरकार है। तो उनका तो जन्म ही डील पर हुआ है। पिता जी ने डील किया चारा घोटाला में नौकरी के बदले जमीन पर। कहा की भाषण देने से आपके काले कारनामे नहीं छिप सकते है। लोकतंत्र की हत्या किया गया है। मुझे लोगो ने कहा की कल क्या खेला हुआ ।तो मैंने उन्हें कहा की लोकतंत्र के लुटेरे ने लोकतंत्र को लूटने का खूब प्रयास किया है। लेकिन लुटेरे खुद  लूटा गए। यही हुआ कल के विश्वासमत में और जब इनका सीबीआई जांच होगा तब सभी चीजे जनता के सामने आएगी। 

वही दूसरे सवाल पर गिरिराज सिंह ने कहा की मोदी को ये गारंटी है की नीतीश कुमार अब नहीं पलटेंगे। मोदी की गारंटी यह है की अब आप अभी सरकार में नहीं आएंगे। ये मोदी की गारंटी जरूर है। देखने में फिटफाट और नीचे से मोकामा घाट। केवल अच्छी अच्छी बाते करने से नहीं  होता है। नौकरी देने का काम किया किसी और ने और श्रेय लेने का काम करे आप। आप पता करले की ट्रांसफर पोस्टिंग में आप लोगो ने जिस प्रकार से किया हैं। जब उसकी भी जांच होगी। तब आपका पर्दाफाश होगा। तब पता चलेगा। 

वहीं दूसरी तरफ बंगाल में टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा एक बार फिर एक महिला को निर्वस्त्र करके बुरी तरह पीटने के मामले में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जमकर हमला बोला। कहा की ममता बनर्जी कलंक है। उन्हें शर्म आनी चाहिए। महिला होकर महिला की उत्पीड़न उन्हें दिखाई नहीं देती। बंगाल में एक नहीं ऐसे कई मामले अब तक सामने आ चुके हैं। लेकिन उनका जुबान नहीं खुलता वो काला कलंक हैं।

साथ ही साथ महाराष्ट्र में अयोध्या जा रहे ट्रेन पर उपद्रवियों द्वारा पत्थरबाजी पर उन्होंने कहा कि कुछ जिन्ना प्रवृत्ति और कुछ कट्टरपंथी द्वारा जिस तरीके से प्रभु श्री राम लला के दर्शनार्थ जा रहे यात्री पर पथराव किया गया। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्हें ये दिखाई नहीं देता कि आज मुसलमान भी प्रभु श्री राम की आराधना करते है। प्रभु श्री राम सब के हैं। सरकार ऐसे उपद्रवियों पर शीघ्र कार्रवाई करें। 

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Suggested News