बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भाजपा के संकल्प पत्र की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने की जमकर सराहना, कहा जल्द लागू होगा वन नेशन वन इलेक्शन

भाजपा के संकल्प पत्र की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने की जमकर सराहना, कहा जल्द लागू होगा वन नेशन वन इलेक्शन

BEGUSARAI : बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भाजपा के घोषणा पत्र सह संकल्प पत्र को लेकर बताया कि भाजपा का यह संकल्प पत्र विकसित भारत का संकल्प पत्र है। भाजपा के इस संकल्प पत्र में युवा शक्ति, नारी शक्ति, गरीब और किसान को ध्यान में रख कर बनाया गया है। गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों को ध्यान में रखकर यह संकल्प पत्र जारी किया है। 

उन्होंने कहा की देश में वन नेशन वन इलेक्शन भी होगा और एक मतदाता सूची होगी। इसके साथ ही यूसीसी कानून भी लागू किया जाएगा। वहीं विपक्ष द्वारा घोषणा पत्र में गरीबों के लिए वादा नहीं करने पर कहा कि जो लोग गरीब के नाम पर राजनीति की और जाति के नाम पर राजनीति करते हैं वह लोग आरोप लगा रहे हैं। 

गिरिराज सिंह ने कहा कि जीविका दीदी के लिए भी काम किया जा रहा है। 2029 में महिलाओं का 33% आरक्षण सुनिश्चित किया जाएगा। किसानों के लिए जो पैसा दिया जा रहा है। वह जारी रहेगा। गांव से लेकर शहर तक के लोगों को सुविधा के लिए हर काम किया जाएगा। वन नेशन वन इलेक्शन अब लागू होगा। वन इलेक्शन एक मतदाता सूची होगी। सभी क्षेत्र के लिए अलग-अलग मतदाता सूची बनता था। अब वह एक सूची बनेगी। 

कॉमन सिविल कोड लागू होगा और जब कॉमन सिविल कोर्ट लागू होगा तो एक देश एक कानून लागू होगा। 370 हटाने के बाद कई बाधाएं हैं उसको दूर किया जाएगा। अगले 5 वर्ष की योजना 10 साल की योजना है। 2047 में जब भारत की आज़ादी का सौ वर्ष होगा तो भारत विकसित भारत होगा। गिरिराज सिंह ने कहा की विपक्ष गरीब की व्याख्या सिर्फ जात की राजनीति की। मोदी ने सारा पिटारा गरीबों के लिए खोल दिया है।

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Suggested News