बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की कांग्रेस को सलाह, कहा- पार्टी का नाम बदलकर मुस्लिम लीग कांग्रेस रख लीजिए...

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की कांग्रेस को सलाह, कहा- पार्टी का नाम बदलकर मुस्लिम लीग कांग्रेस रख लीजिए...

BEGUSARAI: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय में कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी को अपना नाम मुस्लिम लीग कांग्रेस रखने का सलाह दिया है। गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल में संदेशखाली के आरोपी शेख जहां की गिरफ्तारी और कर्नाटक सरकार द्वारा पशुपालन की जमीन को अल्पसंख्यक सेल को ट्रांसफर करने पर आपत्ती जताई है। गिरिराज सिंह ने कहा कि कोर्ट और भाजपा के दबाव में आकर गिरफ्तारी की गई है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी नाम है लेकिन ऐसा निर्मोही महिला मुख्यमंत्री नहीं देखा है। उतना बड़ा अत्याचारी बलात्कारी महिलाओं के साथ उत्पीड़न करने वाला उनको ममता बनर्जी बचा कर रखी, इसलिए कि वह मुसलमान था। मुस्लमानों का वोट इनको चाहिए यह देश का दुर्भाग्य है। महिला के नाम पर कलंक है।

नाम बदल ले कांग्रेस

वहीं गिरिराज सिंह ने कर्नाटक सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि देश के अंदर तुष्टिकरण की राजनीति इतना ज्यादा वोट के खातिर माथे पर नाच रहा है। सारे मान मर्यादा को कांग्रेस की सरकार और कांग्रेस पार्टी इस ढंग का काम कर रही है कि अब कर्नाटक की सरकार नाम ही रख देना चाहिए मुस्लिम लीग की सरकार क्योंकि मुस्लिम लीग की सरकार भी होती तो ऐसा नहीं करती की पशुपालन की जमीन मुस्लमान के नाम अल्पसंख्यकों को दे देता यह दुर्भाग्य है। कांग्रेस अपना नाम बदल ले कांग्रेस पार्टी से बेहतर होगा मुस्लिम लीग कांग्रेस पार्टी बना लें । राहुल गांधी भी खुश हो जाएंगे उनको भी वही वोट से जीतना है देश का यह दुर्भाग्य है कभी हिजाब को परमिशन देना कभी मंदिरों के खिलाफ बोलना कभी यह काम करना यह कांग्रेस की तुष्टिकरण की प्रकाष्ठा है।

2 मार्च को बेगूसराय आ रहे पीएम

वहीं बेगूसराय में 2 मार्च को प्रधानमंत्री का उलाव हवाई अड्डा पर समारोह आयोजित है। इसकी तैयारी को लेकर बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सहित भाजपा तमाम नेता जुटे हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 2:00 बजे उलाव हवाई अड्डा पहुंचेंगे। उनके साथ भारत सरकार के कैबिनेट रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी, फर्टिलाइजर मंत्री मनसुख मांडवीया भी शामिल होंगे। इसके साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के अलावा भाजपा के तमाम बड़े नेता मंच पर मौजूद रहेंगे। भाजपा नेताओं ने इस कार्यक्रम में करीब 2 लाख लोगों की आने की उम्मीद जताई है। जिसको लेकर तैयारी की जा रही है 

2 लाख लोगों की आने की उम्मीद

लोगों को लाने की लिए बसों की व्यवस्था की गई है। जो दोपहर 12:00 से सभा स्थल पर पहुंचेंगे। लोगों को आमंत्रण देने के लिए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रचार वाहन को भी रवाना किया है जो गांव-गांव जाकर लोगों को सभा में आने के लिए अपील कर रहे हैं। गिरिराज सिंह ने कहा कि पीएम किसान की तैयारी की जा रही है। 500 वर्षों के बाद अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा की गई। जिसको प्रधानमंत्री मोदी ने ऋषियों की तरह साधना कर उसमें हिस्सा लिया था। अब सीता की जन्मस्थली मिथिलांचल में प्रधानमंत्री आ रहे हैं। 50 हजार करोड़ से ज्यादा का काम बेगूसराय में हुआ है। श्री कृष्णा बाबू के बाद बेगूसराय में जो विकास का काम रुक गया था वह अब मोदी सरकार ने वह सारे काम किए हैं। खासकर बंद पड़े खाद कारखाना बरौनी रिफाइनरी में पेट्रोल केमिकल्स की स्थापना, गंगा पर रेल और सड़क पुल, फोरलेन का विस्तारित कारण सहित ऐसे कई काम हुए हैं जो मोदी ने किया है और फिर बेगूसराय आ रहे हैं तो उनसे काफी उम्मीदें हैं। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। 

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Suggested News