बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुजफ्फरपुर में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए केन्द्रीय मंत्री नित्यानंद राय, कहा विवेकानंद के भविष्यवाणी को पूरा कर रहे हैं नरेन्द्र मोदी

मुजफ्फरपुर में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए केन्द्रीय मंत्री नित्यानंद राय, कहा विवेकानंद के भविष्यवाणी को पूरा कर रहे हैं नरेन्द्र मोदी

MUZAFFARPUR : आजादी के अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय आज मुजफ्फरपुर पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने कहा की प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। 


गृह राज्य मंत्री ने कहा की प्रधानमन्त्री कहते हैं की 130 करोड़ लोगों के इस देश को सशक्त भारत बनाना है। आत्मनिर्भर भारत बनाना है। भारत को ऐसा देश बनाना है, जो दुनिया को बंधुत्व और शान्ति का सन्देश दें। स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत की एकता और अखंडता को बनाए रखने की क्षमता रखते हैं।

उन्होंने कहा की स्वामी विवेकानंद ने जो भविष्यवाणी की थी कि भारत 21 वीं सदी में विश्व गुरु बनेगा। एक नरेन्द्र ने देश के लिए भविष्यवाणी की थी। दूसरा नरेद्र उसे पूरा कर रहा है। 

नित्यानंद राय ने कहा की इस देश में न कोई भूखा होगा। न कोई अशिक्षित होगा। कोई बेबस और बेघर भी नहीं होगा। नरेंद्र मोदी ने पूरे विश्व में देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा की तिरंगा यात्रा भारत के गौरव का प्रतीक है। इसलिए इस बार आजादी के अमृत महोत्सव में करोड़ों घरों पर तिरंगा लहराया जाएगा।

मुजफ्फरपुर से गोविन्द की रिपोर्ट 

Suggested News