बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया पहुंचे केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, कहा केंद्र सरकार की योजनाओं से सभी वर्गों को मिला है लाभ

गया पहुंचे केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, कहा केंद्र सरकार की योजनाओं से सभी वर्गों को मिला है लाभ

GAYA : केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय आज एक दिवसीय दौरे पर गया पहुंचे। जहाँ बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका ढोल बाजे के साथ भव्य स्वागत किया। केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय आज गया में कार्यकर्ता मिलन समारोह में पहुंचे थे। जहाँ पर आज गया में हजारों कार्यकर्ता भाजपा के सदस्यता ग्रहण किया।

 

वही इस मौके पर भाजपा एम एलसी जीवन कुमार के नेतृत्व में भी कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया है। इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री नितायनंद राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामों से बिहार के गरीबों को, वंचितों को, दलितों को, अति पिछड़ों को अतिपिछड़ों को, पिछड़ों को समाज के सभी वर्गों के लोगो को जो उनके विकास योजनाओं से लाभ मिला है। 

उन्होंने कहा की इससे प्रभावित होकर आज गया में सैकड़ो लोग भाजपा के सदस्यता ग्रहण करते हुए नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत किए हैं। भाजपा के कामों एवं नरेंद्र मोदी के विचारों से प्रभावित होकर लोग भाजपा के सदस्य बन रहे हैं।

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News