बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बोले केंद्रीय राज्य मंत्री - यहां समाधान नहीं, बिहार का जनाजा निकालने जा रहे हैं नीतीश कुमार

बोले केंद्रीय राज्य मंत्री - यहां समाधान नहीं, बिहार का जनाजा निकालने जा रहे हैं नीतीश कुमार

BHAGALPUR : भागलपुर में केंद्रीय राज्य पर्यावरण मंत्री अश्वनी चौबे ने मुख्यमंत्री की समाधान यात्रा, कॉंग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा व सुधाकर सिंह के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। अश्वनी चौबे ने कहा की नीतीश जी किस बात की यात्रा कर रहे हैं, समाधान नहीं व्यवधान  है। नीतीश जी सन्यास लेने जा रहे हैं। ये उनकी अंतिम यात्रा है। ये जनाजा यात्रा है। बिहार का ये जनाजा निकाल रहे हैं। जनता को धूल झोंकने चले है पलटू बाबू ये अब पलटू यात्रा निकालें। नीतीश संवेदनहीन है। ऐसे लोगों से बिहार को मुक्ति चाहिए। अब मुख्यमंत्री सन्यास ले लें। 

अश्विनी चौबे ने कहा कि मुझे समझ में नहीं आता है कि नीतीश कुमार किस बात की यात्रा निकाल रहे हैं, क्या वह बिहार में अपराध रोकने में कामयाब हुए। भ्रष्टाचार, दुराचार और जंगलराज रोकने की यात्रा है। यूरिया की ब्लैक मार्केटिंग रोकने की यात्रा। आखिर इस यात्रा से नीतीश कुमार क्या हासिल कर चाहते हैं। क्योंकि उनकी सरकार ने बिहार को ऐसी स्थिति में पहुंचा दिया है। जहां प्रदेश एक बार फिर से 25 साल पीछे चला गया है। अब मुख्यमंत्री कोई भी यात्रा निकालें, बिहार का भविष्य बदल पाना उनके लिए मुश्किल है। समाधान यात्रा से बिहार को कोई फायदा नहीं होनेवाला है।

भारत जोड़ो यात्रा

कॉंग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर अश्वनी चौबे ने कहा कि देश तोड़ने वाले देश जोड़ने की बात करते हैं। आस्था कहीं और है और यात्रा यहां कर रहे हैं। कॉंग्रेस की छुट्टी हो रही है। परिवारवाद, वंशवाद कर रहे हैं। कॉंग्रेस की यात्रा छि छि छि। यह सिर्फ जनता को धोखा देने के लिए किया जा रहा है। 

Suggested News