जन आशीर्वाद यात्रा के तहत गया पहुंचे केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

GAYA : भारत सरकार के केंद्रीय इस्पात मंत्री सह जनता दल यू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचन्द्र प्रसाद सिंह आज कार्यकर्ता संपर्क सह जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर गया पहुँचे। इस दौरान जहानाबाद बेलागंज की सीमा पर प्रदेश महासचिव सह पूर्व विद्यायक अभय कुशवाहा द्वारा ढोल बाजे के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया।
इस मौके पर प्रदेश महासचिव सह धार्मिक न्यास बोर्ड के सदस्य चंदन सिंह, एमएलसी मनोरमा देवी, पूर्व विधायक कृष्णनंदन यादव, युवा नेता अमित कुमार दांगी सहित हज़ारो कार्यकर्ता मौजूद थे। आरसीपी सिंह जहानाबाद होते गया बॉर्डर बेलागंज पहुँचे, जहाँ कार्यकर्ताओं द्वारा बेलागंज बॉर्डर से ही हजारों गाड़ियों के काफिले के साथ उनका स्वागत किया गया।
केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह बेलागंज होते चाकन्द, रसलपुर, बीथो, पहाश्वर, दुःखहरणी मंदिर, जीबी रोड, जयप्रकाश झरना होते हुए विष्णुपद मंदिर पहुंचे। वही मोक्ष की नगरी विष्णुपद मंदिर में विशेष पूजा अर्चना किया। उसके बाद केंदुई,खिरियावां होते बोधगया जाने के बाद रात्रि विश्राम बोधगया में ही करेंगे। अगले दिन बोधगया से दुमुहान, करमौनी, डोभी, आमस होते हुए औरंगाबाद के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।
गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट