अनोखा विवाह : 82 साल के दूल्हे ने 38 साल की दुल्हन से रचाई शादी, बना चर्चा का विषय

Desk. एक ऐसे अनोखा विवाह हुआ है, जिसकी चर्चा खूब हो रही है। एक 82 साल के वृद्ध ने एक 38 साल की महिला से शादी रचाई है। दोनों ने विशेष विवाह अधिनियम के तहत कोर्ट मैरिज की। इसमें दोनों ने एक-दूसरे का सहारा बनने की बात कही है। यह मामला मध्य प्रदेश के उज्जैन का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार महिला अपने पति की मौत के बाद से अकेली रह रही थी और बुजुर्ग भी रिटायरमेंट के बाद से अकेले रह रहे थे।
बुजुर्ग पीडब्ल्यूडी विभाग में सेक्शन हेड पद से रिटायर्ड हैं, वह फरवरी 1999 में सेवानिवृत होने के बाद पत्नी बच्चे नहीं होने से अकेले रहते थे। उन्होंने एडीएम के पास विशेष विवाह अधिनियम के तहत आवेदन पत्र प्रस्तुत किया था। इसमें पुरुष की उम्र अधिक है, जबकि महिला की उम्र कम है। आवेदन पर विचार करते हुए विधि संगत विवाह कराया गया है।
इस विवाह में दूल्हे की उम्र लगभग 82 साल और दुल्हन की करीब 38 साल बताई जा रही है। एडीएम संतोष टैगोर ने बताया कि दोनों ने ही अपनी जानकारी डिस्क्लोज न करने का अनुरोध किया था और दोनों के आवेदन अनुसार हमारे द्वारा विधिवत विवाह संपन्न कराया गया है।
यह शादी पूरे इलाके में बेहद चर्चा हैं। बताया जा रहा है कि इस अनोखी शादी के बाद नव दंपति बेहद खुश दिख रहे हैं। इस दौरान दोनों तरफ के करीबी लोग ही शामिल थे, लेकिन इस दौरान एडीएम कार्यालय पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी।