बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बुंदेलखंड का अनोखा रामभक्त, बालों से रथ खींचकर 5 सौ किलोमीटर दूर जा रहा अयोध्या, कहा 32 वर्षों बाद संकल्प हुआ पूरा

बुंदेलखंड का अनोखा रामभक्त, बालों से रथ खींचकर 5 सौ किलोमीटर दूर जा रहा अयोध्या, कहा 32 वर्षों बाद संकल्प हुआ पूरा

N4N DESK : अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर का जहाँ उद्घाटन किया जायेगा। वहीँ इस दिन ही रामलला की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा भी किया जायेगा। जिसमें देश के प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के साथ कई गणमान्य लोग शामिल होंगे। पुरे देश में इस आयोजन को लेकर हर्ष और उत्साह का माहौल है। देश के कोने कोने से लोग अयोध्या पहुँच रहे हैं। इसी कड़ी में मप्र के दमोह जिले के बटियागढ़ स्थित आश्रम के महंत बद्रीबाबा करीब 500 किलोमीटर श्रीराम रथ को अपनी चोटी से खींचकर अयोध्या जा रहे हैं। दरअसल बाबा ने 1992 में संकल्प लिया था कि उनके जीते-जी अयोध्या में भगवान श्रीरामलला का मंदिर बनेगा तो वे अपनी चोटी से भगवान के रथ को खींचकर अयोध्या ले जाएंगे। अब उनका संकल्प पूरा हो गया है। अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी को हो रहा हैं। ऐसे में बाबा रथ को बालों से खींचकर अयोध्या ले जा रहे हैं। संकल्प के पुरे होते ही गुरूवार को बद्रीबाबा ने भगवान श्रीरामलला को विराजमान कर रथ को अपनी चोटी से खींचकर अयोध्या की रथयात्रा प्रारंभ की। रोजाना 50 किलोमीटर तक रथ खीच रहे हैं। दमोह से होते हुए वे छतरपुर जिले पहुंचे। यहां प्रसिद्ध बागेश्वरधाम पहुंचकर बजरंगबली बालाजी सरकार और सन्यासी बाबा का आशीर्वाद लिया। उसके बाद उनकी यात्रा आगे बढ़ी। सोमवार को उनकी यात्रा यूपी के महोबा जिले से आगे बढ़ी है। 21—22 जनवरी को अयोध्या में श्रीरामलला के दर्शन के बाद उनकी यात्रा संपन्न होगी।

बताते चलें की भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त बजरंगबली और उनके भक्त बटियागढ़ के बद्रीबाबा को बुंदेलखंड के खली के नाम से पहचाना जाता है। बद्रीबाबा का पूरा नाम बद्री प्रसाद विश्वकर्मा है। वे पूर्व में इंडिया गॉट टैलेंट और कई अन्य रियलिटी शो में अपनी प्रतिभा का जलवा दिखा चुके हैं। हालांकि कुछ समय से वे केवल मंदिर और भक्ति में लीन रहते हैं। उनको रास्ते में देखने के लिए लोगों की भारी उमड़ जाती है। लोग उनकी आस्था देखकर दांतों तले उंगली दबा लेते हैं। लोगों का कहना है की राम के भक्त हनुमान की तरह अयोध्या पहुँच रहे हैं।  


Suggested News