बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अज्ञात वाहन ने दो युवकों को रौंदा, मौके पर हुई दोनों की मौत, एक JCB चालक, दूसरा मजदूरी का करता था काम

अज्ञात वाहन ने दो युवकों को रौंदा, मौके पर हुई दोनों की मौत, एक JCB चालक, दूसरा मजदूरी का करता था काम

KHAGARIA :- खगड़िया के महेशखूंट थाना इलाके के हरंगी टोला ढाला के पास आज दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। जिससे दोनों युवक की मौके पर मौत हो गई है। इनसब के बीच दोनों शवों की पहचान गई ह । एक की पहचान जयप्रभ नगर निवासी राजेश राम और दूसरा सलारपुर ग्राम निवासी टुनटुन सिंह के रूप मे हुई है। 

परिजनों की मानें तो टुनटुन सिंह बेगूसराय स्थित एक चिमनी भट्ठा का कर्मी था। जो जेसीबी का चालक था। आज अपने घर से बाइक पर सवार होकर दोनो बेगूसराय के लिए रवाना हुआ था। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गया। इन सब के बीच घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल बुरा हाल है।

 फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बॉडी को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लाश को सदर अस्पताल भेज दिया है।


Suggested News