बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राजधानी पटना में बेखौफ हुए अपराधी, सेना के जवान को मारी गोली

राजधानी पटना में बेखौफ हुए अपराधी, सेना के जवान को मारी गोली

PATNA : राजधानी पटना में अपराधी पूरी तरह से बेखौफ हो गय़े है। उन्हें कानून का कोई डर नहीं रह गया है। अपनी इसी बेखौफी का परिचय देते हुए अपराधियों ने बीती देर रात पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र स्थित शिकारपुर इलाके में सेना के एक जवान को गोली मार दी। घटना में घायल जवान को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। 

घर से कुछ ही दूरी पर मारी गोली

घटना के संबंध में बताया गया है कि शिकारपुर निवासी राहुल कुमार उर्फ गोलू भारतीय सेना में क्लर्क के पद पर अहमदाबाद में तैनात है।  छुट्टी में घर आए राहुल बीती देर रात अपने भांजे को टहलाने के लिए घर से बाहर निकला था।  इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने उस पर हमला बोल दिया और उसे दो गोली मार दी। परिजनों ने पुलिस की मदद से घायल जवान को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।जहां उसका इलाज चल रहा है। 

वहीं घायल जवान ने बताया कि उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। बीती रात वह घर के बाहर अपने भांजे को लेकर टहल रहा था, इसी दौरान उसी गोली मार दी गई। राहुल ने बताया कि वह गोली मारने वाले को पहचानता है। वह इलाके का ही रहने वाला है और ऑटो चलाता है। 

चौक थाना पुलिस घायल जवान के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है। 

Suggested News