बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

उप्र : अमीर बनने के लिए एक महिला सीख रही थी तंत्र विद्या फिर दे दिया इस खतरनाक घटना को अंजाम

उप्र : अमीर बनने के लिए एक महिला सीख रही थी तंत्र विद्या फिर दे दिया इस खतरनाक घटना को अंजाम

डेस्क... कौशांबी में शाहपुर थाना हथिगवां जनपद फतेहपुर में एक पत्नी ने अपने पति और बेटे की बलि सिर्फ इसलिए चढ़ा दी ताकि वो अमीर बन सके। इस काम में आरोपी पत्नी का साथ उसकी बहन, बहनोई और उसके बेटे ने दी। एसपी अभिनंदन ने बताया कि गुलनाज अमीर बनने के चक्कर में तंत्र विद्या किया करती थी और अपने बहन-बहनोइ के कहने पर शौहर नौसे और बेटे अनवर की हत्या अपनी बहन नूरी व बहनोई सफदर अली उर्फ बब्लू और उसके बेटे अनस के साथ मिलकर की। हत्या के पीछे गुलनाज का सिर्फ ये मकसद था कि वह बहनोई के साथ मिलकर तंत्र साधना कर रही थी। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। आरोपियों के पास से पुलिस को एक आला कत्ल चाकू भी बरामद हुआ है।

पहले बेटे की बलि दी फिर जिंदा करने के लिए शौहर का किया कत्ल

मृतक की पत्नी गुलनाज ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन नूरी और बहनोई ने गरीबी का हवाला देते हुए तंत्र विद्या के माध्यम से रातोंरात अमीर बनाने का सपना दिखाया था। इसके लिए वह अक्सर उसके घर आया करते थे। घटना वाली रात भी गुलनाज का बहनोई सफदर अली उर्फ बब्लू अपनी पत्नी नूरी और बेटे अनस के साथ आया था। तंत्र-क्रिया करने से पहले बहनोई सफदर के कहने पर गुलनाज अपनी दोनों बेटियों को जेठानी शकीना के घर छोड़ आई थी। 

रात आठ बजे के बाद घर मे तंत्र क्रिया शुरू हुई। इस दौरान घर में गड्ढा खोदकर टोटका किया और फिर सफदर के कहने पर गुलनाज ने बेटे अनवर की गला दबा कर बलि दे दी। बेटे की बलि देने के बाद तांत्रिक बब्लू ने उसको जिंदा करने के लिए नौसे की आंत निकालने का हवाला दिया। इसके बाद सभी ने मिलकर पहले मृतक नौसे को बेहोश किया और फिर चाकू से नौसे की आंत निकाल ली। 

गुलनाज ने बताया कि इसके बाद बहन-बहनोई ये हवाला देते हुए घर मे उसको अकेला छोड़कर चले गए कि सुबह होने से पहले उसका बेटा और शौहर दोनों जिंदा हो जाएंगे और फिर हमेशा के लिए उसकी गरीबी दूर हो जाएगी। बहन-बहनोई के जाने के बाद गुलनाज परेशान हो उठी। जिगर के टुकड़े की लाश और पति को तड़पता हुआ देख वह चीखने चिल्लाने लगी। रात में ही वह पड़ोसियों के घर जाकर मदद के लिए दरवाजा भी पीटने लगी। लेकिन मदद के लिए कोई भी आगे नहीं आया।


Suggested News