बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रेलवे ट्रैक पर मिली युवक की लाश, अखिलेश सरकार के इस पूर्व मंत्री का है भतीजा

रेलवे ट्रैक पर मिली युवक की लाश, अखिलेश सरकार के इस पूर्व मंत्री का है भतीजा

डेस्क। अम़ेठी में शुक्रवार को एक युवक का शव रेल पटरी पर दो हिस्सों में पड़ा हुआ मिला है। युवक की पहचान शुभम प्रजापति 20 साल पिता जगदीश प्रसाद प्रजापति के रूप में की गई है। शुभम यूपी में अखिलेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे और अभी दुष्कर्म के मामले में जेल में बंद गायत्री प्रसाद प्रजापति का भतीजा है। उसकी लाश मिलने के बाद परिवार में हड़कंप मच गया है। परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या कर लाश को रेल पटरी पर फेंक दिया गया है। 

अमेठी में शुक्रवार को सुबह रेलवे की पटरी पर गायत्री प्रसाद प्रजापति के भतीजे का शव मिलने के बाद से जिले में खलबली मच गई है। इनके भतीजे का शव अमेठी के खरौना गांव में रेलवे ट्रैक पर मिला है। अमेठी के थानाध्यक्ष श्याम सुंदर ने बताया कि शुभम  गुरुवार शाम को घर से बाहर निकला था। उसका शव शुक्रवार को रेलवे ट्रैक पर पाया गया था। शव में सिर तथा धड़ अलग-अलग हैं। उन्होंने कहा कि मामला रेलवे पुलिस का है, इसकी जांच जारी है।

विवादित है गायत्री प्रजापति की छवि

शुभम की हत्या के आरोप का कारण चाचा गायत्री प्रजापति से भी जोड़ कर देखा जा रहा है। अखिलेश यादव सरकार में परिवहन विभाग के बाद खनन विभाग के कैबिनेट मंत्री रहे अमेठी के गायत्री प्रसाद प्रजापति पॉक्सो तथा सामूहिक दुष्कर्म के मामले में इन दिनों लखनऊ जेल में बंद हैं। इनके खिलाफ खनन विभाग में कई करोड़ के घोटाले की जांच के साथ ही आय से अधिक संपत्ति का भी मामला चल रहा है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि उनके किसी दुश्मन ने ही इस हत्या को अंजाम दिया होगा। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि शुभम की मौत हादसा है या हत्या।

Suggested News