बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

'नीतीश जी' बिहार की जनता अपना निष्पक्ष निर्णय अवश्य देगी , उपेन्द्र कुशवाहा का मुख्यमंत्री पर सीधा अटैक

'नीतीश जी' बिहार की जनता अपना निष्पक्ष निर्णय अवश्य देगी , उपेन्द्र कुशवाहा का मुख्यमंत्री पर सीधा अटैक

PATNA: आरएलएसपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा पटना के पानी-पानी होने के लिए सीधे सीएम नीतीश को कसूरवाग ठहराया है।उन्होंने कहा कि अगर राजधानी पटना पानी से डूब गई इसके लिए कोई दूसरा नहीं बल्कि बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार जिम्मेदार हैं। कुशवाहा ने कहा कि लापरवाही की जांच को लेकर कमेटि क्या जांच करेगी?

दोषी पदाधिकारियों को जांच का जिम्मा देने पर तंज कसते हुए उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि  जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्वयं ही दोषी हैं तो अपने बचाव के लिए दोषी अधिकारियों की कमिटी तो बनायेंगे ही। लेकिन बिहार की जनता अपना निष्पक्ष निर्णय अवश्य देगी।

आरएलएसपी अध्यक्ष ने एक बार फिर से नीतीश कुमार हटाओ और भविष्य़ बचाओ का नारा बुलंद करते हुए कहा कि जब तक सीएम की कुर्सी पर नीतीश कुमार रहेंगे बिहार का भला होने वाला नहीं है।इसलिए बिहारवासी नीतीश कुमार को अगले चुनाव हटाकर हीं दम लेंगे।

Suggested News