बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

उपेन्द्र कुशवाहा ने नीतीश सरकार की तुलना 'धनानंद' से की, कहा-शिक्षा में सुधार नहीं हुआ तो जीना बेकार

उपेन्द्र कुशवाहा ने नीतीश सरकार की तुलना 'धनानंद' से की, कहा-शिक्षा में सुधार नहीं हुआ तो जीना बेकार

PATNA: जेएनयू में छात्रों का विवाद मामला पूरी तरह से राजनीतिक रूप ले लिया है।विपक्षी दलों के तमाम नेता केंद्र सरकार पर आक्रामक हो गए हैं।बिहार के भी कई विपक्षी नेताओं ने नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला तेज कर दिया है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और आरएलएसपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा भी छात्रों की लडाई में कूद गए हैं।वे जेएनयू छात्र विवाद के बहाने बिहार सरकार पर भी अटैक किया है।कुशवाहा ने बिहार और केंद्र सरकार को धनानंद की संज्ञा दे दिया है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ...धनानन्द ने भी आमलोगों को निःशुल्क व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से वंचित रखने का प्रयास किया था जिसे आचार्य विष्णुगुप्त 'चाणक्य' और वीर चंद्रगुप्त मौर्य ने गद्दी से हटाया था। आज निशुल्क शिक्षा के प्रति केंद्र व बिहार की स्थिति भी धनानन्दी है।

इसलिए वर्तमान सरकार को हटाना जरूरी है।उन्होंने आगे उन्होंने नारा दिया है-शिक्षा सुधार-वरना जीना बेकार ।

Suggested News