बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आरसीपी के अवैध संपत्ति अर्जित करने पर बोले उपेंद्र कुशवाहा, कर दिया सब कुछ साफ, अब बचना होगा मुश्किल

आरसीपी के अवैध संपत्ति अर्जित करने पर बोले उपेंद्र कुशवाहा, कर दिया सब कुछ साफ, अब बचना होगा मुश्किल

PATNA :  JDU के पूर्व अध्यक्ष आरसीपी सिंह के द्वारा अवैध रूप से करोड़ो की संपत्ति अर्जित किये जाने के मामले में हुए खुलासे के बाद अब पार्टी उनके खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने के मूड में है। पार्टी के नेता उपेंद्र कुशवाहा ने इस के संकेत दे दिए है कि पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ कोई भी जांच एजेंसी कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र है। जिसके बाद माना जा रहा है कि आरसीपी के खिलाफ जल्द ही आईटी  और ईडी की कार्रवाई हो सकती है।

इससे पहले पटना जदयू कार्यालय में मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने साफ कर दिया कि उनकी पार्टी जीरी टॉलरेंस की नीति पर चलती है। ऐसी स्थिति में पार्टी या सरकार से जुड़े किसी व्यक्ति को लेकर कोई जानकारी मिलती है, तो उन पर उस व्यक्ति का क्या कहने है, यह बताने का मौका दिया जाता है। आरसीपी सिंह के खिलाफ जिस तरह के मामले सामने आए है। उन्होंने जिस तरह से सरकार में रहते हुए, सरकार के साथ रहते हुए, मंत्री रहते हुए उन्होंने जो संपत्ति अर्जित की है, उन पर पहले वह क्या कहते हैं, इसका इंतजार किया जा रहा है।

आरसीपी के जवाब के बाद कार्रवाई

उपेंद्र कुशवाहा ने साफ कर दिया है कि आरसीपी सिंह क्या जवाब देते हैं। उसके आधार कार्रवाई तय की जाएगी। लेकिन उनका जो भी जवाब होगा कि वह तय करेगा कि आरसीपी सिंह के साथ क्या कार्रवाई की जाएगी।



Suggested News