बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ROHTAS NEWS : वनवासी जनजाति की महिला की मौत पर बवाल, वन विभाग के कार्यालय में घुसकर किया तांडव, रेंज ऑफिसर सहित कई कर्मियों की हुई पिटाई

ROHTAS NEWS : वनवासी जनजाति की महिला की मौत पर बवाल, वन विभाग के कार्यालय में घुसकर किया तांडव, रेंज ऑफिसर सहित कई कर्मियों की हुई पिटाई

DEHRI ON SONE : खबर रोहतास जिला के डेहरी अनुमंडल क्षेत्र से है। जहां आज रोहतास थाना क्षेत्र का अकबरपुर उस समय रण क्षेत्र में बदल गया। जब सैकड़ों की संख्या में बनवासी जनजाति के लोगों ने वन विभाग के रेंज ऑफिस पर हमला कर दिया तथा वन क्षेत्र पदाधिकारी रेंजर हेम चंद्र मिश्रा को मारपीट कर घायल कर दिया।  इसके साथ ही कई गाड़ियों की शीशे भी तोड़े गए हैं।

बता दें कि कैमूर पहाड़ी पर नागा टोली के रहने वाली लकड़ी चुनने वाली एक महिला की मौत हो गई। जंगल से महिला राजकालो देवी का शव बरामद हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग के कर्मियों के कारण ही महिला की मौत हुई है। जिसके बाद आक्रोशित जनजातीय लोगों ने महिला के शव के साथ रोहतास के अकबरपुर में स्थित वन विभाग के कार्यालय पर हमला बोल दिया।  रेंजर के अलावे कई वन कर्मियों एवं अधिकारियों की पिटाई कर दी गयी। बताया जाता है कि जनजातीय लोगों के आक्रोश को देखकर वन कर्मी भाग चलें। 

वहीं घायल रेंजर ने बताया कि पुलिसकर्मी और डेहरी के एसडीएम के मौजूदगी में उन लोगों की पिटाई हुई है, लेकिन किसी ने उन लोगों को नहीं बचाया. वहीं, आक्रोशित लोग देर रात तक शव को रखकर प्रदर्शन किया वहीं, इस दौरान पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों पर लाठियां भी चटकाई. इस दौरान कई लोगों के घायल होने की भी सूचना है 

मौके की नजाकत को देखते हुए रोहतास के डीएम धर्मेंद्र कुमार और एसपी विनीत भी मौके पर पहुंचे। घायल रेंजर हेम चंद्र मिश्रा को इलाज के लिए डिहरी के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  वही बाद में किसी तरह मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया। महिला के पति महेंद्र उरांव का आरोप है कि उसकी पत्नी के साथ गंदा काम नहीं किया गया।


इससे पहले ग्रामीण विभाग के उच्च अधिकारियों को बुलाने व घटना की तत्काल जांच कर आरोपितों को चिह्नित कर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। देखते ही देखते वन विभाग के मुख्य गेट पर सैकड़ों की संख्या में वनवासी एकत्रित हो गए। भीड़ इतनी उग्र हो गई की पुलिस भी उस पर काबू नहीं पा सकी। घटना की सूचना पर पहले एसडीएम चंद्रिमा अत्री, डीएफओ मनीष वर्मा समेत कई अधिकारी पहुंचे थे, लेकिन सभी वनवासियों के आक्रोश के सामने बेबस दिखे। वनवासियों का आरोप है कि महिला को वनकर्मियों ने मारपीट कर खाई में फेंका है, जिसकी जांच होनी चाहिए और तत्काल आरोपितों पर प्राथमिकी होनी चाहिए।

क्या है मामला

बता दें कि कैमूर पहाड़ी पर रहने वाले जनजाति लोग ठंड में जलावन के लिए सूखी लकड़ियां चुन रही थी. इस दौरान वन विभाग के कुछ कर्मी की नजर उन पर पड़ गई. वन विभाग के रेंजर हेमचंद्र मिश्रा ने बताया कि वन कर्मियों को देखकर लगभग 10 महिलाएं जो लकड़ी चुन रही थी, वह भागने लगी. इस दौरान एक महिला पहाड़ से नीचे गड्ढे में गिर गई. गड्ढे में गिरने से महिला की मौत हुई होगी. वहीं, मृतक महिला के परिजनों का आरोप है कि वन विभाग के कर्मियों के कारण हीं महिला की जान गई है.

Suggested News