बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मार्च 2022 में बरौनी खाद कारखाना में यूरिया का होगा उत्पादन, राज्यसभा में रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री ने दी जानकारी

मार्च 2022 में बरौनी खाद कारखाना में यूरिया का होगा उत्पादन, राज्यसभा में रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री ने दी जानकारी

PATNA : राज्यसभा सांसद एवं राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के एक प्रश्न के उत्तर में रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री भगवंत खुबा ने राज्यसभा में बताया कि हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड का बरौनी खाद कारखाना जिसके उत्पादन करने की समय सीमा मई, 2021 से बढ़ाकर मार्च, 2022 कर दिया गया है।

मंत्री ने यह भी बताया कि बरौनी परियोजना की लागत 8388 करोड़ है और नवंबर, 2021 तक 5133 करोड़ व्यय हो चुका है। साथ ही प्राकृतिक गैस पाइप लाइन पहले ही बिछा दी गई है और चार्ज कर दी गई है। ज्ञातव्य है कि खाद कारखाना में यूरिया का उत्पादन प्राकृतिक गैस से किया जाना है।

बरौनी कारखाने से यूरिया उत्पादन होने से किसानों को काफी फायदा मिलने की उम्मीद है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कुछ महीने पहले इसका निरीक्षण किया था और कहा कि अब तक बरौनी फर्टिलाइजर में लालू यादव और अन्य लोगों ने सिला पट्ट लगाने का काम जरूर किया। लेकिन आज तक कारखाना शुरू नहीं हुआ। अब केंद्र की मोदी सरकार ने इसे न सिर्फ शिलान्यास किया बल्कि अब उद्घाटन के करीब भी पहुंच गया है।

विवेकानंद की रिपोर्ट 



Suggested News