बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

UTTAR PRADESH: पूर्व सीएम कल्याण सिंह की हालत नाजुक, आइसीयू में किया गया शिफ्ट, डॉक्टर बोले- अगले 24 घंटे अहम

UTTAR PRADESH: पूर्व सीएम कल्याण सिंह की हालत नाजुक, आइसीयू में किया गया शिफ्ट, डॉक्टर बोले- अगले 24 घंटे अहम

DESK: उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम कल्याण सिंह की हालत नाजुक होती जा रही है। डॉक्टर्स के अनुसार अगले 24 घंटे उनके लिए काफी अहम है। उनको आइसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ के बाद उनसे मिलने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी पहुंचे। खबर यह भी है कि कल्याण सिंह को जल्द की पीजीआइ में शिफ्ट किया जा सकता है। 

मिली खबर के अनुसार कल्याण सिंह को शनिवार की शाम ब्रेन स्ट्रोक व उसके बाद माइनर हार्ट अटैक आने के बाद लखनऊ के राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में एडमिट कराया गया था। सीएम योगी आदित्यनाथ भी उनसे मिलने पहुंचे थे। डॉक्टर्स के अनुसार पूर्व सीएम के सोचने व समझने की क्षमता पर असर पडा है। लोहिया हॉस्पिटल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. विक्रम के अनुसार गत 27 जून को पूर्व सीएम कल्याण सिंह को पैरोटेड ग्लैंड में संक्रमण के चलते हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इसी बीच शनिवार रात उन्हें ब्रेन स्ट्रोक आया फिर माइनर अटैक भी हुआ। कल्याण सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। 

रह चुके हैं सीएम व राज्यपाल

बीजेपी के तेज तर्रार नेताओं में गिने जाने वाले कल्याण सिंह जून 1991 में पहली बार यूपी के सीएम बने थे। बाबरी मस्जिद विध्वंस के बाद नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए उन्होंने छह दिसंबर 1992 को सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। सितंबर 1997 से नवंबर 1999 तक वह दोबारा यूपी के सीएम बने। बाबरी मामले में उन्हें सीबीआइ जांच का सामना करना पडा था हालांकि सीबीआइ अदालत ने उन्हें आरोपों से मुक्त कर दिया था। कल्याण सिंह यूपी के सीएम के साथ ही राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल भी रह चुके हैं। 

Suggested News