बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के 2 वरिष्ठ IAS अफसरों का प्रमोशन, बनाये अपर मुख्य सचिव

बिहार के 2 वरिष्ठ IAS अफसरों का प्रमोशन, बनाये अपर मुख्य सचिव

PATNA : बिहार के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को प्रोन्नति दी गई है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दिया है। शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार को अब अपर मुख्य सचिव में प्रोन्नति मिली है। 

अधिसूचना की तिथि से यानी आज से ही उनके पद को उत्क्रमित कर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव का किया गया है। 

वहीं, आज ही गृह विभाग के प्रधान सचिव के पद पर पदस्थापित किए गए चैतन्य प्रसाद का भी प्रमोशन हुआ है। उन्हें भी अपर मुख्य सचिव में प्रोनत्ति मिली है। अब उनके पद को भी उत्क्रमित कर दिया गया है और अब वे गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव होंगे।

पटना से विवेकानन्द की रिपोर्ट 

Suggested News