बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

वरिष्ठ पत्रकार धर्मराज राय के निधन पर झामुमों के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य जताया शोक, कहा-ईश्वर उनकी आत्मा को दे शांति

वरिष्ठ पत्रकार धर्मराज राय के निधन पर झामुमों के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य जताया शोक, कहा-ईश्वर उनकी आत्मा को दे शांति

RANCHI  : झारखंड के वरिष्ठ पत्रकार व साहित्यकार धर्मराज राय का निधन हो गया है। इधर उनके निधन पर झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने शोक प्रकट किया है।

सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा है धर्मराज राय का निधन प्रदेश के मीडिया और साहित्य जगत के लिए अपूर्णिय क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और उनके परिवार को इस शोक की घड़ी में सहनशक्ति प्रदान करे। 

उन्होंने कहा है कि धर्मराज राय का व्यक्तित्व मिलनसार एवं सरल था। ऐसे बहुत कम पत्रकार अब शेष रह गए हैं जो गुरुजी के नेतृत्व में छिड़ी झारखंड राज्य मुक्ति आंदोलन के साक्षी रहे हैं। 

सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा है कि धर्मराज राय ने झारखंड राज्य मुक्त के आंदोलन के दौरान गुरुजी के साथ लोगों तक जनसंवाद पहुंचाने का काम किया था। उनकी कमी सदा राज्य को खलेगी। 

रांची से मो. मोईजुद्दीन की रिपोर्ट

Suggested News