बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

वशिष्ठ नारायण सिंह एक बार फिर से बनेंगे जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष,थोड़ी देर बाद करेंगे नामांकन..

वशिष्ठ नारायण सिंह एक बार फिर से बनेंगे जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष,थोड़ी देर बाद करेंगे नामांकन..

पटना :  बिहार प्रदेश जदयू की कमान एक बार फिर से वशिष्ठ नारायण सिंह के ही हाथ में रहेगी.पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने हरी झंडी दे दी है।अब सिर्फ औपचारिकता बाकी है। वे अब से थोड़ी देर बाद अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करेंगे. वे पार्टी के चुनाव अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।उऩके अलावे और कोई उम्मीदवार नामांकन पत्र दाखिल नहीं करेगा।लिहाजा वे निर्विरोध रूप से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनेंगे।

दरअसल वेे राष्ट्रीय अध्यक्ष के  काफी विश्वास पात्र माने जाते हैं।पार्टी में उस स्तर का कोई बड़ा नेता नहीं है ।लिहाजा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एक बार फिर से उनपर आस्था जताया है।बता दें कि वे 30 नवंबर 2010 से हीं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हैं ।वे ावेज नामांकन दाखिल करेंगे।इसके बाद 20 सितंबर को आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा कर दी जाएगी।

नीतीश ही होंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष

जदयू में विभिन्न राज्यों में 3 अक्टूबर तक प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव करा लिया जाएगा। इसके बाद 4 अक्टूबर से राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भी फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय है। नीतीश 10 अप्रैल 2016 को अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित हुए।

Suggested News