बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दो दिवसीय बिहार दौरे के बाद दिल्ली रवाना हुए उपराष्ट्रपति, राज्यपाल फागू चौहान और सीएम नीतीश ने दी विदाई

दो दिवसीय बिहार दौरे के बाद दिल्ली रवाना हुए उपराष्ट्रपति, राज्यपाल फागू चौहान और सीएम नीतीश ने दी विदाई

PATNA : उप राष्ट्रपति एम० वेंकैया नायडू के दो दिवसीय बिहार दौरे के बाद एयर इंडिया के विमान से पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। उप राष्ट्रपति एम० वेंकैया नायडू को पटना हवाई अड्डा पर राज्यपाल फागू चौहान एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विदाई दी तथा उनके सुखद यात्रा की कामना की।

हवाई अड्डे पर उप राष्ट्रपति एम० वेंकैया नायडू को बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह, शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री सुनील कुमार, श्रम संसाधन मंत्री जिवेश कुमार, अनुसूचित जाति / जनजाति कल्याण मंत्री संतोष कुमार सुमन, मेयर पटना नगर निगम सीता साहू, मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण, पुलिस महानिदेशक एस०के० सिंघल, अपर मुख्य सचिव मंत्रिमंडल सचिवालय संजय कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, आयुक्त पटना प्रमण्डल संजय कुमार अग्रवाल, पुलिस महानिरीक्षक पटना रेंज संजय सिंह, जिलाधिकारी चन्द्रशेखर सिंह एवं वरीय पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र शर्मा ने भी उन्हें विदाई दी।

बताते चलें की दो दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचे उपराष्ट्रपति एम.वेंकैया नायडू डॉ.राजेंद्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के द्वितीय दीक्षांत समारोह में शामिल हुए, जहाँ उन्होंने छात्र छात्रों को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया। वहीँ उन्होंने राजगीर में स्थित में नालंदा विश्वविद्यालय में धर्म धम्म सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप के शामिल हुए। 

Suggested News