बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सड़क का जाम हटाते भागलपुर सांसद का वीडियो वायरल, MP ने बताई वजह

सड़क का जाम हटाते भागलपुर सांसद का वीडियो वायरल, MP ने बताई वजह

भागलपुर. कहलगांव में दो मई को रात में जाम लगने के बाद जदयू के सांसद अजय मंडल खुद जाम छुड़ाने सड़क पर उतर गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसको लेकर सांसद ने बताया कि हम जनता के सेवक है। जनता की परेशानी का ख्याल रखना मेरी ड्यूटी है।

मामले को लेकर सांसद अजय मंडल ने कहा कि यज्ञ से निकल कर सभी जा रहे थे। हम भी वहां थे। उन्होंन कहा कि जाम लगने के दौरान जब तक हम पुलिस-प्रशासन को खोजते तब तक और जाम लगता। इसलिए हम खुद जाम छुड़ाने में लग गए। ये मेरा कर्त्तव्य भी है। उन्होंने कहा कि सड़क पर लगे जाम हटा देने से मैं कोई ट्रैफिक पुलिस नहीं हो गया।

उन्होंने कहा कि हम जाम में फंसते हैं तो हमारे बॉडीगार्ड निकल कर सड़क पर लगे जाम को हटाता है। उस तरह ही हम जनता के सेवक हैं। जनता के लिए झाड़ू भी उठाने के लिए भी तैयार हैं।

Suggested News