एमपी में महिला की सरेआम पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल, कांग्रेस ने मोहन सरकार में कानून व्यवस्था पर खड़े किये सवाल
N4N DESK : देश में महिलाओं को उत्पीड़न से बचाने के लिए कई तरह के कानून बनाये गए हैं। इसके बावजूद महिलाओं पर अत्याचार रुकने का नाम नहीं ले रहा हैं। ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश में सामने आया है। जिसका वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हालाँकि NEWS4NATION इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में साफ़ तौर पर देखा जा रहा है की एक पीली साड़ी पहनी महिला का पहले चार पांच लोगों ने हाथ पकड़ लिया। इसके बाद लाठी डंडे से उसकी जमकर पिटाई की गयी। हालाँकि महिला अपने बचाव को लेकर प्रयास करती रही। लेकिन लोगों ने उसकी एक नहीं सूनी और उसकी बेखौफ होकर पिटाई करते रहे।
• #धार ज़िले की इस घटना ने एक बार फिर @BJP4MP शासन की महिला सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठाए हैं!
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) June 22, 2024
• वैसे ही #मध्यप्रदेश महिलाओं पर अत्याचार में पहले नंबर पर है! @DrMohanYadav51 जी,
- क्या धार की ये बहन आपकी सरकार से यह उम्मीद रख सकती हैं कि इस घटना की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच होगी… pic.twitter.com/PTs7OHNY7L
पीड़ित महिला बार-बार रहम की भीख मांगती रही, लेकिन उसपर लगातार लाठी की बरसात होती रही। महिला की बड़ी ही बेरहमी से पिटाई की गई। हैरानी की बात रही कि लोग चश्मदीद बनकर पूरा तमाशा देखते रहे और किसी ने भी महिला को बचाने की कोई कोशिश नहीं की।
पूरा मामला मध्य प्रदेश के धार जिले में टांडा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। महिला की बड़ी ही बेरहमी से पिटाई पर कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं। लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने अरोपियों की पहचान कर ली है। मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार दबिश देने में जुट हुई है।
उधर महिला के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव सरकार पर कांग्रेस हमलावर हुई है। एमपी के कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। पटवारी ने मांग की है कि इस घटना की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच होने चाहिए ताकि पीड़ित महिला को प्राथमिकता से न्याय मिल सके। कहना था कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।