बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

विधानमंडल के संयुक्त सत्र को राज्यपाल ने किया संबोधित, सरकार के कार्याें को सराहा तो विपक्ष ने जाेरदार हंगामा किया

विधानमंडल के संयुक्त सत्र को राज्यपाल ने किया संबोधित, सरकार के कार्याें को सराहा तो विपक्ष ने जाेरदार हंगामा किया

पटना... बिहार विधानसभा सत्र का आज चौथा दिन जारी है, जहां संयुक्त सभा का आयोजन किया गया। इस आयोजन मे राज्यपाल फागू चौहान ने अपना अभिभाषण दिया। इस मौके पर राज्यपाल ने सदन में मौजूद नवनिर्वाचितों को बधाई दी। राज्यपाल ने राज्य के विकास का रोडमैप रख रहे हैं। इस बीच कोरोना को लेकर जब राज्यपाल ने कहा कि सरकार ने कोरोना में हरसंभव मदद पहुंचाई तो विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। बिहार विधानसभा में विपक्ष ने जाेरदार हंगामा किया। विपक्ष ने सरकार की नीतिया पर उठाया आवाज। हालाकि  हंगामे के बीच राज्यपाल ने अपना अभिभाषण जारी रखा।

राज्यपाल फागू चौहान ने अपने अभिभाषण में कहा कि कोरोना में सरकार ने हरसंभव मदद की है। राज्य में सामाजि सोहार्द का वातावरण बना है। राज्य में जीरो टॉलरेंस की नीति है। सरकार बिहार के विकास के लिए काम कर रही है। बिहार में बहार से आए लोगों को बेहतर सुविधा मुहैया कराई गई है। स्वास्थ्य क्षेत्रों में भी लगातार काम किया। सरकार ने हर वर्गाों के लिए काम किया है। बिजली के क्षेत्र में राज्य में सुधार आया है। राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने का काम किया है। किसानों को इसके लिए प्रोत्साहन दिया जाएगा।

 वंचित वर्ग के बच्चों को स्कूलों में दाखिला कराया जा रहा है। शिक्षकों की संख्या बढ़ाई जा रही है और 9वीं स्कूल में जल्द ही पढ़ाई शुरू की जाएगी। सात निश्चय के तहत काम जारी है। हर घर तक नल का जल पहुंचाया गया है। स्वास्थ्य और लॉ एंड ऑर्डर में सरकार ने कीर्तिमान बनाया है। पर्यावरण संकल्प के लिए सरकार संकल्पित है। जल जीवन हरियाली पर काम कराया जा रहा है। राज्य में शराबबंदी को कराई से पालन किया गया। महिलाओं के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए। 




Suggested News