बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

विजय सिन्हा का डिप्टी सीएम तेजस्वी पर प्रहार, बोले- 'RJD के हैं तीन जमाई- 'आतंकवादी, अपराधी और भ्रष्टाचारी'

विजय सिन्हा का डिप्टी सीएम तेजस्वी पर प्रहार, बोले- 'RJD के हैं तीन जमाई- 'आतंकवादी, अपराधी और भ्रष्टाचारी'

पटना. बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने राजद और जदयू पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राजद और जदयू संवैधानिक संस्थाओं का अपमान कर रही है, जो दुभाग्यपूर्ण है। इस दौरान उन्होंने कहा कि 'आतंकवादी, अपराधी और भ्रष्टाचारी राजद के तीन जमाई है। 

विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, राजद के अन्य नेताओं एवं जदयू के नेताओं द्वारा बार-बार संवैधानिक संस्थाओं सीबीआई, ईडी और आईटी पर आरोप लगाकर उनके विरुद्ध अभद्र भाषा का उपयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजद ने वर्षों से अपराध, और भ्रष्टाचार को बिहार में बढ़ावा देकर आतंक का राज्य स्थापित कर दिया है।

विजय सिन्हा ने कहा कि राजद के है तीन जमाई- आतंकवादी अपराधी और भ्रष्टाचारी। इन्हीं तीनों को खोजने भारत माता के तीन सपूत सीबीआई, ईडी और आईटी को घर में घूस कर पकड़ने जाना पड़ता है। ऐसे लोगों से किसी को सहानभुति नहीं रखनी चाहिए। विजय सिन्हा ने कहा कि जदयू के साथ राजद की सत्ता में वापसी के बाद से बिहार में अपराध का ग्राफ बढ़ गया है। हत्या,लूट और डकैती अब आम बात हो गई है। लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

विजय सिन्हा ने कहा कि राजद सुप्रीमो स्वयं सजायाफ्ता है और जेल से निकलने के बाद बेल पर है। उपमुख्यमंत्री सहित परिवार के अनेक लोग पर जांच एजेंसियों द्वारा आरोप पत्र दाखिल किया गया है। यह सभी बेल पर चल रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद अपराधी एवं भ्रष्टाचारी को प्रोत्साहन देने में लगे हैं। 

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि नीतीश कुमार राजद के साथ मिलकर राज्य को अपराध एवं भ्रष्टाचार के दलदल में ढकेल रहे हैं। राज्य में अधिकारीगण निरंकुश हो गये हैं और जनता का काम बिना घूस दिए नहीं हो रहा है। विजय सिन्हा ने कहा कि यदि राजद एवं जदयू में थोड़ी भी नैतिकता बची हो तो इन्हें संविधानिक संस्थानों को अपमानित करने से बचना चाहिए।

Suggested News