बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बांका में शराब कारोबारी को गिरफ्तार करने गयी पुलिस पर ग्रामीणों ने किया हमला, जवान का फटा सर, मौके से फरार हुआ आरोपी

बांका में शराब कारोबारी को गिरफ्तार करने गयी पुलिस पर ग्रामीणों ने किया हमला, जवान का फटा सर, मौके से फरार हुआ आरोपी

BANKA : बांका में शराब की सूचना पर शराब कारोबारी को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर अभियुक्त और ग्रामीणों ने मिलकर ईट पत्थर से हमला कर दिया। जिसमें उत्पाद विभाग के सिपाही सरोज कुमार का सिर फट गया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इस हमले में अन्य पुलिस कर्मी को मामूली चोटे आई है। इसके बाद जख्मी पुलिस जवान को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान भीड़ का फायदा उठाकर अभियुक्त भागने में सफल रहा। उक्त मामले में पुलिस जांच में जुटी है। मामला शुक्रवार को प्रकाश में आया है। पुलिस उक्त मामले को लेकर शुक्रवार को गांव पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की। लेकिन इस दौरान पुलिस के हाथ खाली रहा।

जानकारी के अनुसार बांका के कटोरिया प्रखंड अंतर्गत सुइया थाना क्षेत्र में शराब मामले के अभियुक्त कारू ठाकुर को गिरफ्तार करने के लिए उत्पाद विभाग के  पुलिस बरगुनिया गांव गए थे। छापेमारी के दौरान उत्पाद पुलिस को देखकर शराब मामले का अभियुक्त भागने लगा। इसके बाद सिपाही सरोज कुमार ने अपने टीम के साथ खदेड़ कर अभियुक्त कारू ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद कारू ठाकुर के मुंह से शराब की गंध आ रही थी। जिस पर पुलिस ने एनालाइजर टेस्ट करने को कहा। 

इतने में कारू ठाकुर हंगामा करते हुए शोर मचाने लगा और हाथापाई करने लगा। इसके बाद देखते ही देखते मौके पर ग्रामीण की भीड़ जुट गई। इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ में पुलिस पर ईट पत्थर से हमला कर दिया। जिसके हमले से उत्पाद विभाग के सिपाही सरोज कुमार का मौके पर ही सिर फट गया। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गया। जिसका फायदा उठाकर कारू ठाकुर मौके से भाग निकला। हमले की सूचना के बाद थाना अध्यक्ष मनीष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। लेकिन इस दौरान हमला करने वाले और आरोपी मौके से फरार हो गया।

थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि पुलिस पर हमला किया गया है। जिसमें उत्पाद सिपाही सरोज कुमार जख्मी है। मौके से आरोपी भागने में सफल रहा। उक्त मामले में आरोपी कारू यादव एवं अज्ञात ग्रामीणों के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

बांका से चन्द्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट

Suggested News