बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गोपालगंज में नहर किनारे अजगर, विशाल अजर को देख कर दहशत में ग्रामीण, वन विभाग पर लोगों ने लगाया आरोप

गोपालगंज में नहर किनारे अजगर, विशाल अजर को देख कर दहशत में ग्रामीण, वन विभाग पर लोगों ने लगाया आरोप

गोपालगंज: जिले के कुचायकोट प्रखंड के बघौच पुल कें पास स्थित नहर के किनारे  पिछले दस दिनों से एक अजगर विचरण कर रहा है। इस अजगर को देखने के बाद स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। लोग अपने बच्चों को नहर के पास नहीं जाने दे रहे हैं।साथ ही लोगों को यह भय सता रहा की कही ये अजगर लोगो पर हमला ना कर दे।

दरअसल स्थानीय लोगों ने बताया  कि अजगर करीब 5 फीट से ज्यादा लंबा है। यह नहर के किनारे झाड़ियों में छिपा रहता है। कई बार लोगों ने इसे पानी पीते हुए देखा है।अजगर के दिखने के बाद स्थानीय लोगों ने वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अजगर को पकड़ने की अभी तक कोई कोशिश नही की। 

अजगर के दिखने के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वन विभाग को जल्द से जल्द अजगर को पकड़ने की कार्रवाई करनी चाहिए। वरना अजगर किसी को नुकसान पहुंचा सकता है।

 वहीं लोग वन विभाग पर कोई कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगा रहे हैं। इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि वन विभाग की लापरवाही के कारण ही अजगर लोगों के लिए खतरा बन गया है। 

Suggested News