बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

वैशाली में गाली गलौज का विरोध करने पर दो पक्षों में हुई हिंसक झड़प, किशोर को पीट-पीटकर किया घायल

वैशाली में गाली गलौज का विरोध करने पर दो पक्षों में हुई हिंसक झड़प, किशोर को पीट-पीटकर किया घायल

VAISHALI: वैशाली में शराब पीकर नशे में बच्चे के साथ गाली गलौज करने का विरोध करने पर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई है। मारपीट में एक किशोर गम्भीर रूप से घायल भी हो गया है। जिसे इलाज़ के लिए परिजन द्वारा हाजीपुर के सदर अस्पताल भर्ती कराया गया है। किशोर के सर में गम्भीर रूप से जख्म हैं। जिसका इलाज़ चल रहा है। 

इधर मारपीट का भी लाइव वीडियो सामने आया है। जिसके आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। घायल हुए किशोर कि पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के कईलीटार गांव निवासी भोली पासवान का पुत्र विशाल कुमार है। जो की टेंट हाउस में काम करता है। जबकि आरोपी उसी गांव के स्व सूदेसी पासवान का पूत्र जगरनाथ पासवान बताया गया है। जगरनाथ पासवान ने बीते देर रात शराब की नशे में धुत होकर विशाल कुमार के परिवार के छोटे बच्चे से गाली गलौज किया था। 

जब बच्चे ने घर आकार इसकी सुचना अपने परिवार वालों को दिया था। तभी परिवार के लोग ने गाली देने से मना किया था। और लोगों ने बीच बचाव कर पूरे मामले को शांत करा दिया था। लेकिन आज फिर से देर शाम होते ही जगरनाथ पासवान ने लाठी डंडे से विशाल कुमार पर हमला कर दिया था। जिसमें वे गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज़ सदर अस्पताल में जारी है। 

घटना को लेकर घायल किशोर के पिता भोली पासवान ने बताया कि, कल रात में घर आकर गाली गलौज कर रहा था। शराब पिया हुआ था तो मेरा बेटा भी गाली दे दिया। जिसके बाद वह रात में चला गया और आज लाठी लेकर आया और मेरे बेटे को मारने लगा। उन्होंने बताया कि आरोपी उनके ही गांव का है। वहीं उनके बेटे का इलाज अस्पताल में जारी है।

Suggested News