बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में आपसी विवाद में हिंसक झड़प, बदमाशों ने धारदार हथियार से महिला का गला रेता, मचा हड़कंप

नालंदा में आपसी विवाद में हिंसक झड़प, बदमाशों ने धारदार हथियार से महिला का गला रेता, मचा हड़कंप

NALANDA: बिहार में अक्सर आपसी विवाद के कई मामले सामने आते रहते हैं। कई बार यह आपसी विवाद खूनी झड़प में बदल जाता है और एक पक्ष दूसरे पक्ष के जान का दुश्मन बन जाते हैं। ऐसा ही एक मामला नालंदा से सामने आया है। जहां आपसी विवाद में एक महिला की गला रेतकर हत्या करने का प्रयास किया गया है। वहीं महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

दरअसल, यह मामला सिलाव थाना क्षेत्र के नानंद गांव का है। जहां आपसी विवाद में एक महिला पर जानलेवा हमला किया गया है। फिलहाल महिला की हालत गंभीर है औऱ उसे नालंदा से पटना रेफर किया गया है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस ने मौके से एक बदमाश को गिरफ्तार भी किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 




Suggested News