बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

VIP प्रमुख मुकेश सहनी निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा के 5 वें चरण में हेलीकॉप्टर से भरेंगे उड़ान, कुछ ऐसा है उनका आगे का प्लान

VIP प्रमुख मुकेश सहनी निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा के 5 वें चरण में हेलीकॉप्टर से भरेंगे उड़ान, कुछ ऐसा है उनका आगे का प्लान

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी 25 जुलाई से निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा पर हैं। इस दौरान वे उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के कई जिलों में पहुंच चुके हैं। सहनी अपने पांचवें चरण के यात्रा की शुरुआत 26 अक्तूबर से करेंगे। इस दौरान वे हेलीकॉप्टर से उड़ान भरेंगे। 

इसकी जानकारी देते हुए पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि 26 अक्टूबर को पार्टी प्रमुख मोतिहारी और शिवहर जाएंगे तो 27 अक्तूबर को जौनपुर और कैमूर जिला में लोगों को संबोधित करेंगे। 28 अक्तूबर को झारखंड के पलामू और रोहतास जिले में लोगों को संकल्प दिलाएंगे तथा 29 अक्तूबर को भागलपुर और मुंगेर जिले में लोगों से रूबरू होंगे। 

देव ज्योति ने बताया कि 30 अक्तूबर को सहनी सहरसा और दरभंगा जिले में जनसभा करेंगे। 31 अक्तूबर को वह साहेबगंज और भागलपुर होंगे। यात्रा के अंतिम दिन यानी 1 नवंबर को सहनी बेगूसराय और मुजफ्फरपुर में लोगों को संबोधित कर लोगों को निषाद आरक्षण के लिए संकल्पित करवाएंगे। उल्लेखनीय है कि  यह यात्रा 25 जुलाई से निकली है।

Suggested News