बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने सपरिवार की गणपति की पूजा, बिहार के विकास के लिए की कामना

VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने सपरिवार की गणपति की पूजा, बिहार के विकास के लिए की कामना

पटना. गणेश चतुर्थी के मौके पर विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने बुधवार को अपने पटना स्थित आवास पर भगवान गणपति की प्रतिमा स्थापित कर सपरिवार पूजा अर्चना की। इस दौरान पूरा इलाका भक्ति भाव में डूबा है।

सहनी के पटना के 6, स्ट्रैंड रोड स्थित आवास पर पूर्व मंत्री के परिजनों द्वारा बप्पा का स्वागत किया गया और पूरा इलाका गणपति बप्पा की गूंज से गूंजता रहा। पूजा के दौरान भगवान गणपति को लड्डू का भोग लगाया गया। पार्टी प्रमुख के आवास पर गणपति उत्सव को लेकर वीआईपी के कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्सव देखा जा रहा है।

पार्टी के प्रमुख सहनी ने कहा कि आज प्रथम देवाधिदेव गणेशजी चतुर्थी है। उन्होंने गणेश चतुर्थी पर लोगों को शुभकमना देते हुए कहा कि विघ्नकर्ता गणपति सभी लोगों के जीवन से विघ्नों को दूर कर मंगल करें।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक साल हमलोग भगवान गणपति की पूजा करते हैं। कोविड संक्रमण के दो साल बाद इस बार गणेश महोत्सव को लेकर लोगों में काफी उत्साह छाया हुआ था, लेकिन इस साल कोरोना का विघ्न लगभग दूर हो गया है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री गणपति बप्पा सबकी मनोकामना पूर्ण करें, यही प्रार्थना है। विघ्नहर्ता भगवान गणेश बिहार के विकास के विघ्नों को दूर कर अन्य राज्यों से सर्वश्रेष्ठ बनाए यही कामना है।


Suggested News