बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

वीआईपी का दावा – भाजपा वालों ने दिल्ली बुलाया, कहा जो गलती हुई, अब नहीं होगी

वीआईपी का दावा – भाजपा वालों ने दिल्ली बुलाया, कहा जो गलती हुई, अब नहीं होगी

KHAGDIYA : चार माह पहले मुकेश सहनी की वीआईपी से भाजपा ने अपना गठबंधन तोड़ दिया था। जिसके बाद वीआईपी के तीनों विधायक भी भाजपा में चले गए। जिसके बाद दोनों पार्टियों के बीच का मतभेद लगातार बढ़ता गया। इसका असर बोचहां उपचुनाव में देखने को मिला। जब सहनी के कारण भाजपा के वोट बैंक में सेंधमारी हुई और उन्हें अपनी सीट गंवानी पड़ी। इतना सब होने के बाद अब भाजपा ने एक बार फिर सहनी की तरफ कदम बढ़ाए हैं। वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी की मानें तो भाजपा नेताओं ने बात करने के लिए संपर्क किया है।


खगड़िया में पार्टी के नए कार्यालय खोलने के दौरान मुकेश सहनी ने कहा कि भाजपा से हमसे नाता तोड़ा तो बिहार में उसकी सरकार ही चली गई। भाजपा के सभी मंत्री समाप्‍त हो गए। नीतीश कुमार के नेतृत्‍व में हमारी सरकार बन गई है। भाजपा के पास अब कोई नहीं है। उन्‍होंने कहा कि भाजपा सरकार बनाने के फ‍िराक में है।

सहनी ने कहा कि भाजपा नेताओं ने मुझसे संपर्क किया है। दिल्‍ली बुला रहे हैं। कह रहे हैं जो गलती हो गई है, वह अब आगे नहीं होगी। उन्‍होंने कहा कि हमारे पास समय नहीं है दिल्‍ली जाने का। अगर भाजपा नेताओं को हमसे बात करनी है तो वे मेरे पास आएं। हम दिल्‍ली की दरबारी नहीं करेंगे। पटना आना होगा। हम निषाद का पुत्र हैं, हम किसी के पीछे नहीं जाएंगे। उन्‍होंने कहा कि बिहार में बीजेपी की हेकड़ी निकल चुकी है।

दरअसल, मुकेश सहनी के इन दावों के पीछे भाजपा का अब बिहार में अकेले पड़ना है। महागठबंधन की सरकार बनने के बाद भाजपा बिल्कुल अकेली पड़ गई है। ऐसे में जब में बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के साथ ही भाजपा यहां काफी सक्रिय हो गई है। 


Suggested News