बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

वीआईपी जल्द ही फूलन देवी की जीवनी पर वेब सीरीज का निर्माण करेगी, पढ़िए पूरी खबर

वीआईपी जल्द ही फूलन देवी की जीवनी पर वेब सीरीज का निर्माण करेगी, पढ़िए पूरी खबर

PATNA : विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा की जल्द ही वीरांगना फूलन देवी की जीवनी पर वीआईपी पार्टी फिल्म का निर्माण करेगी। उन्होंने कहा की फूलनदेवी का सपना था की पूरे भारत का अतिपिछड़ा, दलित, अल्संख्यक, निषाद सभी वर्ग के लोग एक साथ आगे आएं, उन्होंने आजीवन समाज के कमजोर वर्ग के हक के लिए लड़ाई लड़ी। वीआईपी पार्टी इस फिल्म के जरिए फूलन देवी के विचारों को  उनके संघर्षों को घर - घर तक पहुंचाएगी। इनपर बहुत अत्याचार हुआ, जिसका जवाब उन्होंने बखूबी दिया।

उन्होंने कहा की दूसरी तरफ जहां एनडीए सरकार को समर्थन देने की बात है, उसमे कोई किंतु - परंतु नही है। सरकार मजबूती से चल रही हैं और आगे भी नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में सरकार चलेगी। 

देव ज्योति ने कहा की विपक्ष द्वारा किए गए किसी टिप्पणी का जवाब देना हम जरूरी नहीं समझते। वीआईपी पार्टी के साथ  बिहार की 12 करोड़ जनता का विश्वास है। पार्टी न ही मध्यावधि चुनाव चाहती है और न ही अपने गठबंधन धर्म से पीछे हटेगी। क्योंकि जनता ने वीआईपी पार्टी को सत्ता पर काबिज किया हैं और आज बिहार में जो  एनडीए की सरकार है, उसमे वीआईपी पार्टी की  भी एक बड़ी भूमिका हैं।

Suggested News