बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

यूपी के चुनार में वीआईपी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने की पूजा अर्चना, मुकेश सहनी के जल्द स्वस्थ होने की कामना

यूपी के चुनार में वीआईपी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने की पूजा अर्चना, मुकेश सहनी के जल्द स्वस्थ होने की कामना

PATNA : बिहार सरकार के मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इस मामले को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने बताया की मंत्री एवं जनप्रिय नेता मुकेश सहनी को कोरोना संक्रमित होने पर उत्तर प्रदेश के चुनार विधानसभा में पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भगवान गुहराज निषाद के दरबार में पूजा-अर्चना की गयी। साथ ही मुकेश सहनी के बेहतर स्वास्थ्य की प्रार्थना की गयी। 

देव ज्योति ने कहा की निषादों का कहना हैं कि "सन ऑफ मल्लाह" को वे लोग निषाद समाज के लिए " ईश्वर का स्वरूप मानते हैं। वे यह मानते हैं कि "सन ऑफ मल्लाह" ने इतने कम समय में निषाद समाज के उत्थान के लिए जितना काम किया है। उतना आज तक किसी ने नहीं किया। इसी कड़ी में वे सभी लोग भगवान गुहराज से मुकेश सहनी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। 

बताते चलें की बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के घटक दल विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक व बिहार के पशुपालन और मत्स्य संसाधन मंत्री मुकेश सहनी ने उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में अकेले दम पर 165 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। उत्तर प्रदेश की 403 सदस्यीय विधानसभा में सहनी की पार्टी पहली बार चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। आज उत्तर प्रदेश सहित देश के पांच राज्यों में चुनाव के तिथि की भारत निर्वाचन आयोग की ओर से घोषणा कर दी गयी है। इसके मद्देनजर राज्य में सात चरणों में चुनाव कराये जायेंगे। 




Suggested News