बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

विराट- अनुष्का मना रहे शादी की छठी सालगिराह, आसान नहीं था प्यार से शादी तक का सफर, कई मुश्किलों को पार कर थामा था एक दूजे का हाथ...

विराट- अनुष्का मना रहे शादी की छठी सालगिराह, आसान नहीं था प्यार से शादी तक का सफर, कई मुश्किलों को पार कर थामा था एक दूजे का हाथ...

DESK: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आज अपनी शादी की छठी सालगिराह मना रहे हैं। दोनों ने साल 2017 में एक दूसरे के साथ सात फेरे लिए थे। विराट-अनुष्का पावर कपल तो हैं ही साथ ही आज के युवाओं के आइडियल कपल भी हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर विराट और अनुष्का के कई क्यूट मूवमेंट वायरल होते रहते हैं। विराट अक्सर कितना भी बिजी हो वह हमेशा अनुष्का के लिए समय निकाल कर उनसे बात करते रहते हैं। सोशल मीडिया पर इनके फैंस इनकी सराहना करते रहते हैं। वहीं आज विराट- अनुष्का शादी के छठी सालगिराह मना रहे हैं। 


मालूम हो कि, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने 6 साल पहले यानी 11 दिंसबर 2017 में हमेशा-हमेशा के लिए एक दूजे का हाथ थाम लिया था। भारतीय क्रिकेटर विराट और एक्ट्रेस अनुष्का ने इटली में शादी के बंधन में बंधे थे। दिखा जाए तो बॉलीवुड और क्रिकेट के बीच का रिश्ता सदियों पुराना हैं। कई क्रिकेटर बॉलीवुड हसीनाओं पर अपना दिल हार चुके हैं। विराट और अनुष्का की मुलाकात एक शैंम्पू एड के दौरान हुई थी, जिसके बाद दोनों की लव स्टोरी का सिलसिला आगे बढ़ा था। दोनों ने इस बात की खुलासा स्वंय किया था। दोनों ने एक दूसरे को कई सालों तक डेट करते रहे। 

विराट-अनुष्का शुरूआती दिनों में अपने रिश्तों को दुनिया के नजरों से छुपाकर रहा था, लेकिन एक मैच के दौरान हाफ सेंचुरी लगाने के बाद विराट ने बल्ले से अनुष्का तो फ्लाइंग किस कर अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी। विराट अनुष्का के रिश्ते में कई उतराव-चढ़ाव आए। एक वक्त तो ऐसा भी आया जब लोगों को लगा की इनका रिश्ता खत्म हो चुका है। हालांकि आज कई उतराव-चढ़ाव को पार कर दोनों ने एक दूसरे का हाथ थामा। विराट- अनुष्का आज लोगों के बीच एक पावर कपल के तौर पर हैं। विराट की कैयरिंग नेचर काफी पसंद की जाती है। वहीं लॉकडाउन के दौरान दौनों की कई वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुई। 

वहीं इन दिनों विराट कोहली की पत्नी अनुष्का और बेटी के साथ छुट्टिया मना रहे हैं। मैदान पर उनकी वापसी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ के ज़रिए होगी। भारतीय टीम अफ्रीका दौरे पर 26 दिसंबर से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज़ खेलेगी, हालांकि उससे पहले खेली जाने वाली टी20 और वनडे सीरीज़ में कोहली भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं। 

Suggested News