बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मोतिहारी के कैथवलिया में बनेगा विराट रामायण मंदिर, 270 फीट होगी ऊँचाई, 20 जून से निर्माण कार्य की होगी शुरुआत

मोतिहारी के कैथवलिया में बनेगा विराट रामायण मंदिर, 270 फीट होगी ऊँचाई, 20 जून से निर्माण कार्य की होगी शुरुआत

MOTIHARI : विश्व के सबसे उच्चे और भव्य विराट रामायण मंदिर का निर्माण पूर्वी चम्पारण में होगा। पूर्वी चम्पारण के कल्याणपुर प्रखंड के कैथवलिया गांव में इसका निर्माण कराया जाएगा। निर्माण कार्य 20 जून से शुरू होगा। निर्माण कार्य को शुरू कराने की तैयारी को लेकर धार्मिक न्यास बोर्ड के सचिव आचार्य किशोर कुणाल कैथवलिया गांव पहुंचे। जहां पूर्वी चम्पारण के डीएम सौरभ जोरवार और एसपी कन्तेश मिश्र ने उनका स्वागत किया। साथ ही प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। 


आचार्य किशोर कुणाल ने पहले अधिकारियों के साथ बैठक किया। जिसमें ग्रामीणों और श्रद्धालु भक्तों के साथ विराट रामायण मंदिर के निर्माण में बाधा आने वाली जमीन की समस्या का निदान खोजा गया। इस अवसर पर धार्मिक न्यास बोर्ड के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने कहा कि आगामी 20 जून से मंदिर का निर्माण कार्य शुरू होगा। जिसके लिये कंस्ट्रक्शन कंपनी का चयन किया गया है। जिसकी घोषणा आगामी 06 जून को किया जाएगा। जिसके बाद 20 जून से निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। 

आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि मंदिर का नक्शा आ गया है। उन्होंने कहा की 1080 फीट लंबा और 580 फीट चौडा और 270 फीट ऊंचा मंदिर का निर्माण कराया जायेगा। तीन लाख 76 हजार वर्ग फीट में मंदिर का निर्माण होगा। उन्होंने बताया कि विश्व का सबसे बड़ा और विशाल शिव लिंग स्थापित किया जाएगा। जिसकी लंबाई 33 फिट ऊंचा और 33 फिट मोटा होगा जो एक ही पत्थर का बना होगा। इतना ही नहीं यहां जो शिव लिंग का स्थापना होगा उस पर जल चढ़ाया जाएगा।

शिवलिंग पर तीसरे मंजिल पर जाकर जलाभिषेक करने की व्यवस्था किया जाएगा। उन्होंने कहा की पूर्व से निर्धारित कंस्ट्रक्शन कंपनी को मंदिर निर्माण कार्य से हटा दिया गया है। जिस कंपनी को काम दिया जाना है उससे यह शर्त होगा कि केवल वह मजदूर और मशीन उपलब्ध कराएंगे। मटेरियल मेरा होगा। कोई एडवांस नहीं होगा। बता दे कि कैथवलिया में बनाने वाला विराट रामायण मंदिर का भूमि पूजन वर्ष 2012 में किशोर कुणाल ने किया था। जिसके बाद एक बार फिर 2022 में शिलान्यास किया गया। 

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट 

Suggested News