बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

एनडीए सरकार पर बिहार कांग्रेस प्रभारी का हमला, कहा-दोनो सरकारों ने किसानों को सुसाइड करने पर किया मजबूर

एनडीए सरकार पर बिहार कांग्रेस प्रभारी का हमला, कहा-दोनो सरकारों ने किसानों को सुसाइड करने पर किया मजबूर

Nawada : कांग्रेस के बिहार प्रभारी विरेन्द्र सिंह इनदिनों बिहार के अलग-अलग जिलों में चुनावी कार्य को लेकर दौरा कर रहे है। इसी कड़ी में आज वे नवादा पहुंचे है। नवादा में बिहार प्रभारी विरेन्द्र सिंह राठौर मीडिया से बातचीत के दौरान केन्द्र की मोदी और बिहार की नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा। वहीं उन्होंने लोजपा सुप्रीमो व केन्द्रीय खाद्य आपूर्ति मंत्री रामविलास पासवना को भी लपेटा। 

राठौर ने मुख्य रुप से किसानो के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि पंजाब व राजस्थान की एफसीआई ने 100% धान की खरीदी की गई है। हम एनडीए सरकार से जानना चाहते हैं कि बिहार से एफसीआई ने 100% धान की खरीददारी क्यों नहीं की। केन्द्रीय खाद्य आपूर्ति मंत्री  रामविलास पासवान क़ो बिहार की जनता को यह बताना चाहिए।

कांग्रेस बिहार प्रभारी ने कहा कि बिहार से मात्र 8% धान की खरीदी हुई है। यह बिहार के किसानों के साथ अन्याय नहीं है तो क्या है। दरअसल एनडीए सरकार ने किसानों को आत्महत्या करने के लिए छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी एनडीए सरकार को यह चैलेंज करती है। वह देश की किसी भी  कोने से एक भी किसानों को खड़ा कर के यह प्रूफ कर दे कि किसी भी किसान से 1940 क्विंटल अनाज खरीदा गया है। अगर प्रूफ कर देंगे तो हम राजनीतिक से सन्यास ही ले लेंगे और ऐसा नहीं हुआ तो एनडीए के सरकार को किसानों से हाथ जोड़कर माफी मांगना चाहिए।इस प्रेस वार्ता में कांग्रेस के नवादा जिलाध्यक्ष सतीश सिंह उर्फ मटन सिंह समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। 

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट

Suggested News