बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मेहंदी का रंग उतरने के पहले ही दुल्हन की संदेहास्पद मौत, मायके वालों ने लड़के पक्ष को बनाया बंधक ...

मेहंदी का रंग उतरने के पहले ही दुल्हन की संदेहास्पद मौत, मायके वालों ने लड़के पक्ष को बनाया बंधक ...

NALANDA : मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही नई नवेली दुल्हन की मौत हो गयी. मामला रहुई थाना क्षेत्र के मईफरीदा गांव का है. जहां 30 नवंबर को शिमन चौधरी के बेटे घण्टु कुमार की शादी भागन विगहा ओपी क्षेत्र के ख़िदरचक गांव निवासी दीपक चौधरी की पुत्री अंजली कुमारी के साथ हुई थी. 

लड़की के पिता का कहना है कि विवाह के उपरांत लड़की जब ससुराल गई तो कुछ भी खाने पीने से इंकार कर रही थी. उसके उपरांत लड़की को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां से उपचार के बाद लड़की को सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. लड़के वालों का कहना है कि 2 दिनों से लड़की को उल्टियां हो रही थी. 

लड़की के चाचा ने कहा कि इस बारे में उन्हें किसी भी प्रकार से लड़के वालों की तरफ से जानकारी नहीं दी गई थी. फिलहाल सदर अस्पताल में दोनों परिवार आ गए हैं और लड़के वालों को लड़की वालों ने बंधक बना लिया है. 


नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Suggested News