बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दानापुर से गायब विवेक की 24 घंटे बाद भी नहीं मिली सूचना, पुलिस खोज में जुटी

दानापुर से गायब विवेक की 24 घंटे बाद भी नहीं मिली सूचना, पुलिस खोज में जुटी

पटना... अमेटी यूनिवर्सिटी में एचआर के पद पर कार्यरत विवेक सिंह नाम के युवक की सोमवार दिन से गायब होने की सूचना मिली है। परिजनों ने इसकी शिकायत रुपशपुर थाने में कराई है। पुलिस युवक की खोजबीन करने के लिए सघनता के साथ जुट गई है। गायब युवक विवेक कुमार सिंह, पिता विजय सिंह दानापुर के गोलारोड निवासी बातया जा रहा है। 

बताया जाता है कि अमेटी यूनिवर्सिटी में कार्यरत युवक विवेक सिंह, पिता विजय सिंह कल सुबह अपने कार्यालय पहुंचा। इसके बाद किसी काम से 11.30 बजे कार्यालय से बाहर निकले। इसके बाद से युवक गायब बताया जा रहा है। बता दें कि जानकारी मिलने के बाद जब गायब युवक के परिजनों ने मोबाइल पर संपर्क साधने की कोशिश की तो उसका मोबाइल बंद मिला। इसके बाद गायब युवक के भाई ने मोबाइल का लोकेशन पता किया तो वो धनरुआ से मिला। इसके बाद धनरुआ पीड़ित परिजनों गायब युवक के बारे में धनरुआ थाने में अपनी पूरी बात बताई। 

सोमवार दिन के 11 बजे के बाद से पूरी रात खोजबीन करने के बाद पीड़ित परिजनों ने गायब विवेक सिंह के बारे में रुपशपुर थाना में आज यानि मंगलवार को शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद से पुलिस गायब विवेक सिंह की खोजबीन में जुट गई है। 


Suggested News